Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

प्रियंका और निक की शादी में इन बातों पर खूब हुआ बवाल

प्रियंका और निक की शादी में इन बातों पर खूब हुआ बवाल.प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। देसी गर्ल की विदेशी बाबू के साथ शादी को देखने के लिए हर कोई काफी उत्साहित था।

<-- ADVERTISEMENT -->




प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। देसी गर्ल की विदेशी बाबू के साथ शादी को देखने के लिए हर कोई काफी उत्साहित था। ऐसे में प्रियंका की शादी से पहले मेहंदी की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई। लोग इन तस्वीरों को देखते ही रह गए। प्रियंका ना केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर है। यही वजह है की दुनिया भर में प्रियंका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन इतनी लोकप्रियता से ये नुकसान है की हर बात पर आपकी आलोचना भी की जा सकती है। कई वजहों से प्रियंका और निक की शादी की भी काफी आलोचना हुई। दरअसल इस शादी में कई बातों को लेकर खूब बवाल हुआ।


जानिए प्रियंका और निक की शादी में किन बातों को लेकर हुआ बवाल।



शादी में पटाखे


प्रियंका और निक की शादी में जमकर आतिशबाजी की गई थी। इस आतिशबाजी और पटाखों की तस्वीरें उनकी मेहंदी की रस्म से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगो ने खूब बवाल खड़ा किया। प्रियंका को शादी में आतिशबाजी करने की वजह से लोगो की आलोचना का शिकार होना पड़ा। असल में प्रियंका पटाखे बैन करने के कैम्पेन को सपोर्ट कर चुकी है। ऐसे में जब प्रियंका की खुद की शादी में आतिशबाजी की ये तस्वीरें बाहर आई तो लोगो ने उनके ऊपर जमकर गुस्सा निकाला।

शादी में हाथी घोड़े की सवारी


भारत में शादी के दौरान दूल्हे की घोड़े पर बैठकर एंट्री करना एक आम बात है। लेकिन इस मामले में प्रियंका और निक बदकिस्मत साबित हुए। क्योंकि शादी से पहले ही उम्मेद भवन पैलेस के बाहर एक तैयार बग्घी और एक हाथी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को लेकर भी सोशल मीडिया लोगो ने खूब बवाल मचाया। जिसकी वजह यह थी की प्रियंका जानवरों के हक के लिए काम कर रही संस्था पेटा की सदस्य भी है। ऐसे में पेटा संस्था ने भी शादी में पशुओं के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है।

निक की उम्र


प्रियंका और निक की शादी में निक की उम्र को लेकर काफी बवाल हुआ। दरअसल, जैसे ही प्रियंका की निक जोनस के साथ शादी की खबरें आई तो लोगो ने प्रियंका को निक की उम्र की वजह से घेरना शुरू कर दिया। क्योंकि निक प्रियंका से उम्र में 11 साल छोटे है। प्रियंका 36 साल की है जबकि निक अभी 25 साल के ही है। कुछ लोगो ने यहां तक कह दिया की प्रियंका एक बच्चे से शादी कर रही है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Celebs Gossips

controversy

Post A Comment:

0 comments: