Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

तैमूर अली खान ने मम्मी-पापा के साथ दक्षिण अफ्रीका के हसीन नजारों के बीच काटा बर्थडे केक


<-- ADVERTISEMENT -->




कल 20 दिसंबर को सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का दूसरा जन्मदिन था, जिसे उन्होंने साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर तैमूर की केक काटते हुए एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में तैमूर केक काट रहे हैं, उसके पीछे का नजारा बहुत ही बेहतरीन है। तैमूर ने अपने जन्मदिन पर नीले रंग का जैकेट और लाल रंग की पैंट पहनी हुई है। उनका केक ग्रीन कलर का है। सैफ और करीना ने तैमूर का जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका में किसी बीच के किनारे पर मनाया ।

सैफ-करीना तैमूर के बर्थडे पर बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि तैमूर अली खान का पहला बर्थडे उनके घर पटौदी हाउस में ही सेलिब्रेट किया गया था। जबकि सैफ और करीना ने इस बार क्रिसमस की छुट्टियां देश से बाहर मनाने का फैसला लिया है। 20 दिसंबर को  तैमूर 2 साल के हो गए थे। तैमूर उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। तैमूर अभी सिर्फ 2 साल के हैं। लेकिन इनकी लोकप्रियता किसी भी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। 
आपको बता दें कि तैमूर अली खान पर आधारित एक फिल्म डॉल भी आ चुकी है। छोटे नवाब तैमूर अली खान की दक्षिण अफ्रीका से ढेरों तस्वीरें सामने आ रही है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तैमूर अली खान साउथ अफ्रीका में छुट्टियों का पूरा मजा ले रहे हैं। तैमूर की तस्वीरों और वीडियो पर लोग जमकर लाइक कर रहे हैं। 
आपको बता दें कि पटौदी हाउस में भी पिछले दिनों तैमूर के जन्मदिन की पार्टी दी गई थी, जिसमें सैफ अली खान और करीना के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहे। जहां तैमूर अली खान ने मम्मी-पापा और अपने दादी-नानी के साथ मिलकर अपने बर्थडे का केक काटा था। तैमूर की बर्थडे पार्टी में शर्मिला टैगोर, बबीता, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला, करण कपूर सहित बॉलीवुड के अन्य जाने-माने सितारे मौजूद रहे।
सैफ और करीना ने तैमूर के जन्मदिन को बहुत ही ज्यादा खास बनाया। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन के सेलिब्रेट करने में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं की।






🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Post A Comment:

0 comments: