Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

ऐश्वर्या ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखिए तस्वीरें

25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐश्वर्या ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखिए तस्वीरें

<-- ADVERTISEMENT -->




25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दुनियाभर के लोगो के साथ हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे है। जहां शिल्पा शेट्टी लंदन में क्रिसमस मना रही है। वहीं सनी लियोनी भी पति डेनियल बेटी निशा बेटे नोह और असहर के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाने विदेश गई हुई है। बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार भी फैमिली के साथ थाइलैंड में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे है। जबकि इन सभी स्टार्स से अलग ऐश्वर्या राय ने एक अलग ही अंदाज में क्रिसमस का त्यौहार मनाया। दरअसल ऐश्वर्या ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।





जानिए विस्तार से -

ऐश्वर्या ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस


क्रिसमस से दो दिन पहले रविवार को कैंसर हॉस्पिटल के इवेंट में ऐश चीफ गेस्ट बनकर पहुंची थी। ऐश ने यहां कैंसर पीड़ित बच्चों का हाल चाल जाना। इस दौरान ऐश ने उनकी परफॉरमेंस की सराहना भी की। बाद में ऐश ने उनके साथ काफी वक्त बिताया। कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ मिलकर ऐश काफी इमोशनल भी हो गई थी। जहां बाकी स्टार्स विदेशों में जाकर क्रिसमस का त्यौहार मना रहे है। वहीं ऐश ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ त्यौहार मनाने का फैसला किया। ऐश के इस फैसले से लगता है की ऐश दिल की भी काफी अमीर है।

जानिए कैंसर पीड़ित बच्चों से क्या कहा ऐश ने


ऐश कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलकर काफी खुश लग रही थी। ऐश ने इस मौके पर कैंसर पीड़ित बच्चों की जमकर तारीफ की। उन्हें ये एहसास दिलाया की वे इस दुनिया के सबसे स्पेशल बच्चे है। ऐश ने उनसे कहा की उनके अंदर धैर्य हिम्मत और उम्मीद के आलावा सुपरहीरो वाली शक्तियां भी है। ऐश ने उन बच्चों को बताया की आपके ऊपर ईश्वर का आशीर्वाद है। इसके अलावा ऐश ने इन बच्चों की देखभाल करने वाले लोगो का भी शुक्रिया अदा किया।

इन फिल्मों में बीजी है ऐश्वर्या


ऐश्वर्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुलाब जामुन में बीजी है। इस फिल्म में वे अपने पति अभिषेक के साथ नजर आएगी। इससे पहले ऐश और अभी ने साल 2010 में आई फिल्म रावण में एक साथ काम किया था। जबकि ऐश आखिरी बार इसी साल आई फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी। इस फिल्म में ऐश के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: