Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

अजय देवगन के पास है 9 बेशकीमती चीजें, कलेक्शन में शामिल है दुनिया की एक से बढ़कर एक कारें

अजय देवगन के पास है 9 बेशकीमती चीजें, कलेक्शन में शामिल है दुनिया की एक से बढ़कर एक कारें

<-- ADVERTISEMENT -->




कुछ समय पहले अजय देवगन ने अपने इंटरव्यू में बताया था की उनकी पत्नी काजोल बहुत कंजूस है। अजय कहते है की उनके घर में वे ही सबसे ज्यादा पैसे खर्च करते है। लेकिन अगर आप अजय देवगन की इन 9 बेशकीमती चीजों को देखकर कहेंगे की अजय कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च करते है। अजय देवगन पिछले 3 दशकों से इडस्ट्री में सक्रिय है। 260 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के मालिक अजय काफी आलिशान लाइफ जीते है। अजय हर साल फिल्मों विज्ञापनों और अन्य सोर्स से 32 करोड़ रुपए की कमाई करते है। अजय देवगन के पास एक से बढ़कर एक कई बेशकीमती चीजें है। जिनमें उनका लंदन स्थित बंगला, प्रोडक्शन हाउस और कई बेशकीमती कारें शामिल है।




जानिए अजय देवगन की 9 बेशकीमती चीजों के बारे में।

1. लंदन में घर


अजय देवगन की पहली बेशकीमती चीज उनका लंदन स्थित बंगला है। फिलहाल अजय अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते है। लेकिन मुंबई के अलावा अजय ने लंदन में भी एक आलिशान बंगला खरीद रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अजय के लंदन स्थित बंगले को 54 करोड़ रुपए में खरीदा था।

2. प्रोडक्शन हाउस


अजय देवगन ने खुद का प्रोडक्शन हाउस अजय देवगन फिल्म्स भी खोल रखा है। अजय की इस दूसरी बेशमकीती चीज की ब्रांड वैल्यू 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। गौरतलब है की काजोल हाल ही में फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आई थी। काजोल की इस फिल्म का निर्माण इसी प्रोडक्शन हाउस ने किया था।

3. मासेराती क्वाट्रोपोर्टे

अजय की बेशकीमती चीजों में उनकी कई महंगी कारें भी शामिल है। अजय के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार मासेराटी क्वाट्रोपोर्टे जीटी है। जिसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपए है। ये कार उनकी तीसरी बेशकीमती चीज है। दिलचस्प बात तो ये है की अजय इस कार को खरीदने वाले पहले भारतीय है।

4. रेंज रोवर वोग


अजय के कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग कार भी शामिल है। ये उनकी चौथी बेशकीमती चीज है। जिसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपए है। बता दे हाल ही में अजय देवगन फिल्म सिम्बा में नजर आए है। हालांकि इस फिल्म में वे एक छोटे से रोल में नजर आ रहे है।



5. मर्सिडीज बेंज एस क्लास


अजय की पांचवीं सबसे बेशकीमती चीज उनकी कार मर्सिडीज बेंज एस क्लास है। इस कार की कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपए है।

6. बीएमडब्ल्यू जेड 4


अजय की छठी बेशकीमती चीज उनकी कार बीएमडब्ल्यू जेड 4 है। इस कार की कीमत करीब 98 लाख रुपए है।

7. मर्सिडीज बेंज जीएल क्लास


अजय देवगन की सातवीं बेशकीमती चीज उनकी कार मर्सिडीज बेंज जीएल क्लास है। इस कार की कीमत करीब 97 लाख रुपए है।

8. मिनी कूपर एस


अजय देवगन के कार कलेक्शन में मिनी कूपर एस कार भी शामिल है जो 40 लाख रुपए की है। यह अजय देवगन की आठवीं सबसे बेशकीमती चीज है।

9. ऑडी क्यू7


अजय देवगन की नौवीं बेशकीमती चीज ऑडी क्यू7 कार भी है। इस कार की कीमत 86 लाख रुपए है।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: