वर्तमान में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। ये बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने दीपिका और रणवीर ने इटली में शादी की। उनकी शादी का जश्न 15 दिनों तक मनाया गया। दीपवीर ने अपनी शादी के दो रिसेप्शन मुंबई और बेंगलुरु में दिए। शादी के बाद दोनों अपने-अपने काम पर वापस आ गए। फिलहाल रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। वही दीपिका पादुकोण अगले साल अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।
![दà¥à¤ªà¤¿à¤à¤¾ पादà¥à¤à¥à¤£ à¤à¤° रणवà¥à¤° सिà¤à¤¹](https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2018/12/15/16_9/16_9_1/_1544875739.jpg)
हाल ही में दीपिका पादुकोण से इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में दीपिका पादुकोण ने ऐसा जबाव दिया, जिसे आप सोच भी नहीं सकते। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से पूछा गया कि वो शादी के बाद कॉन्ट्रैक्ट में ऑनस्क्रीन लॉक किसिंग क्लोज जोड़ेंगे तो दीपिका ने ऐसा सुनते ही कहा- छी।
![Image result for deepika and ranveer](https://www.india.com/wp-content/uploads/2018/12/pjimage-91.jpg)
एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने शादी के बाद आए अपने जीवन में बदलाव को लेकर ऐसी बात कही। दीपिका की जिंदगी में शादी के बाद आए बदलाव पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमारी बातचीत लंबी होगी। लेकिन मैं आप सभी के प्यार की बहुत ज्यादा आभारी हूं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण 33 साल की हो जाएंगी। उनके जन्मदिन के बारे में पूछने पर दीपिका ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी हमारी कोई योजना नहीं है। रणवीर इस समय अपनी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
दीपिका को रणबीर की फिल्म सिंबा का है बेसब्री से इंतजार
![Image result for deepika and ranveer](https://akm-img-a-in.tosshub.com/indiatoday/images/story/201812/ranveer_deepika_1.jpeg?xhPTh3WU2IYwQeQObNQclgeZu2FFCObE)
दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा कि मुझे लगता है कि ये फिल्म बहुत ही सफल होगी। इसीलिए हमारा ध्यान अभी सिर्फ फिल्म की रिलीज की ओर लगा हुआ है। उसके बाद हम हनीमून और जन्मदिन के बारे में सोचेंगे।
![Image result for deepika and ranveer](https://c.ndtvimg.com/2018-12/3vgeib6g_deepika-ranveer-ndtv_625x300_14_December_18.jpg)
दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वे साल 2019 में निर्देशन मेघना गुलजार की आनी वाली फिल्म में तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग साल 2019 में शुरू होगी। फिल्म के बारे में दीपिका ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। उनका कहना है कि मुझे ऐसा लगता है कि इस फिल्म की कहानी ऐसी है, जिसे लोगों को बताना बहुत आवश्यक है। ये एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म से अच्छी चीजें सामने आएंगी।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: