दिसंबर महीने में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती है। इन फिल्मों का कंटेंट बेहद अच्छा और मसाले से भरपूर होता है। ये फिल्में साल का बेहतर तरीके से अंत करती है। जैसे जैसे साल खत्म होने को आता है वैसे वैसे प्रोड्यूसर और स्टार्स साल की एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में रिलीज होना शुरू हो जाती है। यही वजह है की क्रिसमस और न्यू ईयर के समय रिलीज हुई फिल्में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा करने वाली फिल्मों में शामिल है। बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स क्रिसमस और नए साल के मौके पर ही अपनी फिल्मों को रिलीज करना पसंद करते है। दिलचस्प बात ये है की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा फिल्में क्रिसमस के समय ही रिलीज हुई थी।
क्रिसमस पर रिलीज हुई उन 10 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
दंगल
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/c23083adffe6db761917d1d3099ef147.webp;,,webp;3,480x)
आमिर खान की ये फिल्म साल 2016 में किरस्मस के दौरान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 385 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। दिलचस्प बात ये है की ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस रेसलर ड्रामा में आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा जायरा वसीम जैसे स्टार्स ने काम किया था।
धूम 3
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/ba4a8605336121fe90fefcb520f830e1.webp;,,webp;3,480x)
धूम 3 साल 2013 में किरस्मस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 372 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की थी। यह फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। जिसमें आमिर खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आए थे।
टाइगर जिंदा है
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/f72d9d17774fcb45c24ca4ba7c906c44.webp;,,webp;3,480x)
सलमान और कैटरीना की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ये फिल्म साल 2012 में आई सलमान और कैटरीना की फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल थी।
पीके
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/661f66787f0077b1fd8732509d49b22f.webp;,,webp;3,480x)
साल 2014 में क्रिसमस के समय आई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 240 करोड़ रुपए रहा था। इस फिल्म में आमिर के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आई थी। आमिर की ये फिल्म भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
3 इडियट्स
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/baad2ecac942fa3127fa1966b36cafff.webp;,,webp;3,480x)
यह फिल्म 25 दिसंबर 2009 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस आमिर खान और करीना कपूर की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी।
बाजीराव मस्तानी
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/36ef1931a505119daf733c2835c97190.webp;,,webp;3,480x)
यह फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई। 2015 में क्रिसमस के दौरान रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 184 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
दबंग 2
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/9af9c7b2ccfabd9bbc4db2f3837685da.webp;,,webp;3,480x)
सलमान की ये फिल्म साल 2012 में क्रिसमस के दौरान आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थी।
दिलवाले
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/b893c6b630abf4e89a08057f4de0eabe.webp;,,webp;3,480x)
साल 2015 में क्रिसमस के दौरान आई इस फिल्म ने 148 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ वरुण धवन काजोल और कृति सेनन जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
गजिनी
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/04aca4e09ef6b37c20a87f623b82954a.webp;,,webp;3,480x)
गजिनी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड की पहली फिल्म थी। 25 दिसंबर 2008 मे क्रिसमस के दिन आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
डॉन 2
![](https://img.mp.ucweb.com/wemedia/img/buz/wm/affede39b9979859f6153638a950b7e7.webp;,,webp;3,480x)
साल 2011 में क्रिसमस पर रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 106 करोड़ रुपए था। इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आई थी।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: