बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों की लोग पहनावे से लेकर खान-पान तक कॉपी करते हैं। जब किसी अभिनेत्री की शादी होती है, तो लोगों के दिल में एक अलग सा इश्क का समंदर उठने लगता है। जब बॉलीवुड अभिनेत्रियां दुल्हन के रूप में सामने आती है, तो लोगों के मन में उनकी एक अलग ही छाप रह जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा पहने गए लहंगों की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं.
1. जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया ने भी नीता लुल्ला के द्वारा डिजाइन की गई साड़ी अपनी शादी में पहने थे। जेनेलिया के साड़ी की कीमत तकरीबन 70 लाख के आसपास थी।
2. ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। आप लोगों को ये जानकर बहुत हैरानी होगी कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से सबसे महंगा लहंगा ऐश्वर्या राय ने पहना है। इनके लहंगे की कीमत तकरीबन 75 लाख थी।
3. ईशा देओल
ईशा देओल ने भी अपनी शादी में नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। इनके लहंगे की कीमत 3 लाख थी।
4. सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर अपनी शादी में 70 से 90 लाख तक की कीमत का लहंगा पहना था। इनके लहंगे पर बहुत ही अनोखी कारीगरी की गई थी। जिस पर कमल के बड़े-बड़े कमल के फूलों की आकृति बनाई गई थी।
5. शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में तरुण ताहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना, जिसकी कीमत 50 लाख थी।
6. करीना कपूर
करीना कपूर ने अपनी शादी में अपने बहुत ही करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना, जिसकी कीमत करीब ₹50 लाख थी।
7. अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में बेहतरीन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना, जिसकी कीमत ₹30 लाख थी।
8. दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा ड़िजायन किया गया लहंगा पहना था। लेकिन आपको ये जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि दीपिका के लहंगे की कीमत केवल 8.29 लाख रुपए थी।
Post A Comment:
0 comments: