Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

बॉलीवुड में अपनी बायोपिक के लिए इन खिलाड़ियों को मिले थे इतने पैसे

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का ट्रेंड चल रहा है। रियल लाइफ हीरोज के संघर्ष की कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाना अब एक ट्रेंड बन चुका है। क्योंकि दर्शक इन रियल लाइफ हीरोज ककी असली लाइफ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है। इसलिए बॉलीवुड स्टार्स भी इसी तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। ये बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और स्टार्स फिल्मों के जरिए रियल लाइफ हीरोज के संघर्ष का सच लोगो को दिखाने की कोशिश कर रहे है। बॉलीवुड में अब तक बनी बायोपिक फिल्मों में से सबसे ज्यादा फिल्में खिलाड़ियों के जीवन पर बनी है। लेकिन की आप जानते है की इनमें से कई खिलाडी ऐसे भी है जिन्होंने अपने जीवन पर फिल्म बनाने के लिए फिल्ममेकर्स से पैसों की भी मांग की है। तो वहीं कुछ खिलाडियों ने इसके लिए एक भी पैसा नहीं लिया है।

<-- ADVERTISEMENT -->

जानिए बॉलीवुड में अपनी बायोपिक के लिए इन खिलाड़ियों को मिले थे इतने पैसे।

मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह ने साल 1958 में भारत को कॉमनवेल्थ खेल में गोल्ड मैडल दिला कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने मिल्खा सिंह की इस उपलब्धि और संघर्ष को बड़े पर्दे पर फिल्म भाग मिल्खा भाग के रूप में जीवंत किया था। दिलचस्प बात ये है की मिल्खा सिंह ने अपनी बायोपिक के लिए राकेश ओम प्रकाश मेहरा से महज 1 रुपया चार्ज किया था। मिल्खा सिंह की बायोपिक भाग मिखा भाग ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। इसके लिए फरहान को बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर और आइफा अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

मैरी कॉम

मैरी कॉम भारत की एक ओलम्पिक बॉक्सर है। मणिपुर की रहने वाली मैरी कॉम ने बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कई खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मैरी कॉम के जीवन पर बनी फिल्म मैरी कॉम का निर्देशन डायरेक्टर ओमंग कुमार ने किया था। साल 2014 में आई यह फिल्म अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी। अपने जीवन के ऊपर फिल्म बनाने के लिए मैरी कॉम ने डायरेक्टर से 25 लाख रुपए चार्ज किए थे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था।

महेंद्र सिंह धोनी

जब महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बनाने के एलान हुआ तभी से लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक थे। और हो भी क्यों ना यह फिल्म भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट खिलाडी के जीवन के ऊपर जो बन रही थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया था। और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई नए रिकॉर्ड भी बनाए थे। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे की धोनी ने अपने जीवन पर फिल्म बनाने के लिए फिल्ममेकर्स से 60 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

पान सिंह तोमर

पान सिंह तोमर एक सेना के जवान जो सेना में रहते हुए रहते हुए एक इंटरनेशनल एथलीट बना और फिर बागी बना था। इनके जीवन पर पान सिंह तोमर नाम से फिल्म बनी थी। जो की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में इरफ़ान खान ने पान सिंह तोमर का किरदार निभाया था। पान सिंह तोमर के जीवन संघर्ष को पर्दे पर जीवंत करने के लिए उनके परिवार को 15 लाख रुपए दिए गए थे।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन के जीवन पर सचिन अ बिलियन ड्रीम नाम से डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाई गई थी। सचिन के जीवन पर फिल्म बने और कोई देखने ना जाए ऐसा कैसा हो सकता है। यही वजह है की इस डॉक्यूमेंटरी फिल्म ने महज 2 दिनों में ही 17 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सचिन ने अपने जीवन पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाए जाने के लिए फिल्ममेकर्स से 40 करोड़ रुपए वसूले थे।

महावीर फोगाट

पहलवान महावीर फोगाट के जीवन पर बनी फिल्म का नाम दंगल था। इस फिल्म के जरिए महावीर फोगट और उसकी बेटियों की असली कहानी को पर्दे पर जीवंत किया गया था। फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महावीर फोगाट का किरदार निभाया था। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। महावीर फोगाट के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर ने महावीर फोगाट को 80 लाख रुपए दिए थे।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie

<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: