Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

रणवीर और दीपिका की पार्टी में आज की एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ी 50 पार की ये 10 एक्ट्रेसेस

रणवीर और दीपिका की पार्टी में आज की एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ी 50 पार की ये 10 एक्ट्रेसेस.हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई अपनी शादी की आखिरी रिसेप्‍शन पार्टी रखी थी। जिसमें में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। इस पार्टी में हाल ही में धड़क से डेब्यू कर चुकी जाह्नवी कपूर और केदारनाथ से अपना डेब्यू करने जा रही सारा अली खान भी इस पार्टी में शामिल हुई।

<-- ADVERTISEMENT -->




हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई अपनी शादी की आखिरी रिसेप्‍शन पार्टी रखी थी। जिसमें में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। इस पार्टी में हाल ही में धड़क से डेब्यू कर चुकी जाह्नवी कपूर और केदारनाथ से अपना डेब्यू करने जा रही सारा अली खान भी इस पार्टी में शामिल हुई। वहीं जैकलीन फर्नांडिज से लेकर करिश्मा कपूर रवीना टंडन और ऐश्वर्या राय ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी। दिलचस्प बात ये है की 50 की उम्र पार कर चुकी एक्ट्रेसेस जूही चावला, माधुरी दीक्षित हेमा मालिनी और रेखा इस पार्टी में बाकी एक्ट्रेसेस से ज्यादा स्टनिंग लुक में नजर आ रही थी। ये एक्ट्रेसेस स्टाइल और आउटफिट्स के मामले में आज की एक्ट्रेसेस को भी टक्कर दे रही थी।


जानिए 50 की उम्र पार कर चुकी उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन पार्टी में आज की एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ी।



माधुरी दीक्षित


इस रिसेप्शन पार्टी में माधुरी लाइट सिल्वर कलर की नेट साड़ी पहने नजर आई। माधुरी की खूबसूरती के तो क्या कहने माधुरी तो आज भी लाखों दिलों की धड़कन है। 50 की उम्र पार कर चुकी माधुरी की खूबसूरती के सामने आज की एक्ट्रेसेस की खूबसूरती भी फीकी पड़ रही थी। माधुरी ने फिल्म अबोध से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने तेजाब, राम लखन परिन्दा त्रिदेव किशन कन्हैया प्रहार और दिल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

रेखा


इस रिसेप्शन पार्टी के दौरा रेखा सिल्‍क साड़ी पहने नजर आई थी। रेखा की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। खूबसूरती के मामले में वे मौजूदा दौर की एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही थी। रेखा ने 1970 में फिल्म सावन भादो से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद रेखा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। 64 की उम्र में भी रेखा की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।

जया बच्चन


जया 70 साल की होने के बावजूद कम उम्र की एक्ट्रेसेस से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। जया ने साल 1971 में आई फिल्म गुड्डी से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने शोले, मिली चुपके चुपके अभिमान जंजीर कागज कोरा और उपहार जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जया को आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म की एंड का में देखा गया था।

आशा पारेख


बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक आशा जी ने पार्टी के दौरान पिंक साड़ी पहन रखी थी। 76 साल की हो चुकी आशा जी बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी है। फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए आशा जी को साल 1992 में भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था।

वहीदा रहमान


वहीदा रहमान 60 और 70 के दशक में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार थी। दीपिका और रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में वे ब्लू साड़ी पहने नजर आई थी। 80 साल की हो चुकी वहीदा जी को साल 1965 में फिल्म गाइड के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

सिमी ग्रेवाल


सिमी ग्रेवाल 71 साल की हो जाने के बावजूद आज भी बेहद खूबसूरत है। सिमी को फिल्म द लेडी इन व्हाइट से लोकप्रियता मिली थी। सिमी ने अपने करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया। कर्ज, सिद्धार्थ मेरा नाम जोकर साथी और दो बदन इनकी कुछ यादगार फिल्मों के नाम है।

पूनम सिन्हा


पूनम इस पार्टी में लाल कलर की साड़ी में अपनी खूबसूरती से कहर ढा रही थी। 69 साल की हो चुकी पूनम ने सबक मेरे अपने साजन और प्रेम पुजारी जैसी यादगार फिल्मों में काम किया है। पूनम ने साल 1968 में मिस यंग इंडिया ब्यूटी का खिताब जीता था।

जूही चावला


जूही ने इस पार्टी के दौरान ब्लू कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। 51 साल की उम्र में भी वे इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। जूही ने साल 1986 में फिल्म सल्तनत से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

हेमा मालिनी


पार्टी में हेमा मल्टी कलर साड़ी पहने नजर आई थी। 70 की हो चुकी हेमा मालिनी के आगे सभी एक्ट्रेसेस फीकी लग रही थी। गौरतलब है की हेमा ने साल 1968 में फिल्म सपनों का सौदागर से डेब्यू किया था।



शबाना आजमी


68 साल की शबाना आजमी इस पार्टी में अपने पति जावेद अख्तर के साथ पहुंची थी। शबाना ने साल 1974 में फिल्म अंकुर से डेब्यू किया था। इसके अलावा भी इन्होंने सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: