दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही इटली के कोमो लेक में शादी की थी। मुंबई आने के बाद उन्होंने सबसे पहले बेंगलुरु में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। जिसमें उनके दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। जिसके बाद 1 दिसम्बर को इन दोनों स्टार्स ने मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। 1 दिसंबर की यह शाम खास तौर पर दीपवीर के नाम रही। दीपवीर की शादी की इस आखिरी रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलिब्रिटी पहुंचे। पार्टी

<-- ADVERTISEMENT -->


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही इटली के कोमो लेक में शादी की थी। मुंबई आने के बाद उन्होंने सबसे पहले बेंगलुरु में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। जिसमें उनके दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। जिसके बाद 1 दिसम्बर को इन दोनों स्टार्स ने मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। 1 दिसंबर की यह शाम खास तौर पर दीपवीर के नाम रही। दीपवीर की शादी की इस आखिरी रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलिब्रिटी पहुंचे। पार्टी के दौरान सबकी नजरें कैटरीना कैफ पर टिकी रही। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है की रणवीर और दीपिका के बॉलीवुड के कई करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज इस पार्टी में शामिल नहीं हुए।


जानिए बॉलीवुड के उन 5 स्टार्स के बारे में जो रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए।

सलमान खान


वैसे ये खबर सबको हैरान करती है कि जहां पूरा बॉलीवुड दीपवीर रिसेप्शन में पहुंचा था तो सलमान क्यों नहीं। तो आपकी जानकर के लिए हम आपको बता दे की सलमान अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी थे। वैसे सलमान के अलावा कैटरीना भी इसी फिल्म का हिस्सा है। लेकिन वो तो इस रिसेप्शन में आई थी।

अक्षय कुमार


हाल में कॉफी विद करण में रणवीर के साथ नजर आए अक्षय कुमार भी दीपवीर रिसेप्शन में नहीं पहुंचे। इसके पीछे की वजह की तो पुष्टि नहीं है। लेकिन इन दिनों शायद वो हाउसफुल की शूटिंग के चलते शहर से बाहर है।

रणबीर कपूर


दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके रणबीर कपूर भी इस रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए। वैसे बता दे की रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के भी बहुत अच्छे दोस्त है। ऐसे में वे रिसेप्शन में शामिल क्यों नहीं हुए इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

परिणीती चोपड़ा


रणवीर और परिणीती बहुत अच्छे दोस्त है। लेकिन वो इन दिनों अपनी बहन प्रियंका की शादी में उदयपुर में बिजी है। अगर प्रियंका की शादी इसी वक्त नहीं हुई होती तो परी भी अपने दोस्त रणवीर और दीपिका के लिए उनकी रिसेप्शन पार्टी में जरूर जाती।

सोनम कपूर


दीपिका के साथ डेब्यू करने वाली और उनकी खास दोस्त सोनम कपूर भी इस रिसेप्शन में नहीं पहुंची। शायद इसके पीछे की ये वजह रही हो कि दीपिका भी उनकी शादी में नहीं आई थी।





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: