शादी करने के बाद चूड़ा सिंदूर और मंगलसूत्र पहने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें हुई वायरल - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

शादी करने के बाद चूड़ा सिंदूर और मंगलसूत्र पहने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें हुई वायरल

शादी करने के बाद चूड़ा सिंदूर और मंगलसूत्र पहने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें हुई वायरल.बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए प्रियंका चोपड़ा निक की हो चुकी है।

<-- ADVERTISEMENT -->


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए प्रियंका चोपड़ा निक की हो चुकी है।
Pic Credit- InstaBollywood (instagram)
शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहने हुए हैं और उनकी मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा ही पहना है। हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।


Pic Credit- Manavmangalani (instagram)

यह तस्वीरें तब की है जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर एयरपोर्ट थे। वहां पर इन दोनों की तस्वीरें खींच ली गई। नए नवेले जोड़े को देखने के लिए एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठी हो गई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ प्रियंका की जेठानी सौफी और होने वाले जेठ जो भी थे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस कैजुअल लुक में नजर आए। अपने प्रशंसकों को देखकर प्रियंका और निक ने प्रशंसकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिल्ली के लिए रवाना हो गए और कुछ देर बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए।


दर्शक प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरें बहुत ही प्राइवेट रखी गई है। हालांकि इनकी मेहंदी, गाई और संगीत से संबंधित कुछ तस्वीरें सामने आई है। हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के वक्त लाल रंग का लहंगा पहना था। वहीं निक जोनस ने शेरवानी पहनी थी और वे घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हन के पास पहुंचे। शादी का मंडप करीब 40 फीट ऊंचा था। उम्मेद भवन पैलेस के बरदारी लॉन में प्रियंका और निक जोनस की शादी की सभी रस्में संपन्न हुई।


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: