Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

टीवी इंडस्ट्री के 5 सबसे महंगे धारावाहिक, नंबर 1 को बनाने में खर्च हुए 500 करोड़

टीवी इंडस्ट्री के 5 सबसे महंगे धारावाहिक, नंबर 1 को बनाने में खर्च हुए 500 करोड़ .

<-- ADVERTISEMENT -->




आजकल छोटे पर्दे पर भी दर्शकों की डिमांड बढ़ती जा रही है। लोग टीवी सीरियल को भी खूब पसंद करने लगे हैं। इस कारण फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल पर भी काफी पैसा खर्च किया जाने लगा है। अब ये तो कहने मात्र के लिए ही छोटे पर्दे के शो रह गए हैं। आज हम आपको छोटे पर्दे के उन पांच सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी बड़े बजट से बने हैं। आइए जानते हैं



1. पोरस


ये छोटे पर्दे का सबसे महंगा शो है। इस शो को बनाने में 500 करोड रुपए से ज्यादा खर्च किए गए थे। ये शो सिकंदर महान की जिंदगी पर आधारित था। इस शो में सिकंदर महान पर भारत के आक्रमण और राजा पोरस की लड़ाई को दिखाया गया था।

2. महाभारत


इस शो का प्रसारण साल 2013 में हुआ। इस शो को बनाने में 100 करोड रुपए खर्च किए गए। महाभारत में कृष्ण का किरदार राज जैन, अर्जुन का किरदार शाहिर शेख ने और द्रोपदी का किरदार पूजा शर्मा ने निभाया था। दुर्योधन का किरदार अर्पित रांका द्वारा निभाया गया था।

3. जोधा अकबर


ये शो साल 2013 में ज़ी टीवी पर प्रसारित हुआ। इस शो को ₹10 करोड़ के बड़े बजट से बनाया गया। शो दर्शकों को खूब पसंद आया। इस शो के बंद हो जाने के बाद दर्शक इसके रिपीट टेलीकास्ट को भी देखते हैं। जोधा अकबर में अकबर में रजत टोकस ने अकबर और परिधि शर्मा ने जोधा की भूमिका निभाई थी।

4. 24 सीजन 2


ये शो टीवी के सबसे महंगे शो में गिना जाता है। इस शो में अभिनेता अनिल कपूर भी शामिल थे। इस शो के हर एपिसोड में ₹1.25 करोड़ खर्च किए गए थे। लेकिन ये शो दिनों तक नहीं चला। इस शो का पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था।



5. आरंभ


इस शो के को केवी विजयेंद्र ने लिखा था। आपको बता दें कि बाहुबली के राइटर भी केवी विजयेंद्र ही थे। आरंभ में युद्ध सीनों पर काफी पैसा खर्च किया गया था। आपको बता दें कि इस शो में दिखाए सीक्वल पर 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाते थे।





<-- ADVERTISEMENT -->

news

Post A Comment:

0 comments: