Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

शादी में आतिशबाजी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स बोले- अब तो पटाखे से ऑक्सीजन निकल रही है न

शादी में आतिशबाजी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स बोले- अब तो पटाखे से ऑक्सीजन निकल रही है न.

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अभिनेता निक जोनस की हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन में क्रिश्चियन रिवाजों से शादी की। 2 दिसंबर को प्रियंका और निक ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शादी से पहले 30 नवंबर को दोनों की मेहंदी की रस्म हुई, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं।
 

इन तस्वीरों में प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे लग रहे थे। 1 दिसंबर को प्रियंका और निक की शादी के दौरान खूब आतिशबाजी की गई। लेकिन फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगी। प्रियंका को शादी के दिन ही ट्रोल किया गया।




ये था मामला

प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही जनता से पटाखों का उपयोग ना करने को लेकर हमेशा से गुजारिश करती आई हैं। ऐसे में प्रियंका की शादी में आतिशबाजी करवाना प्रियंका के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके बाद ट्विटर पर प्रियंका का एक वीडियो खूब शेयर किया गया। ये वीडियो एक दवाई निर्माता कंपनी सिपला की ओर से शेयर किया गया है। इस वीड़ियों में प्रियंका कह रही हैं कि दीपावली खुशियों और मिठाइयों के साथ प्यार से मनाएं। लेकिन पटाखे फोड़ कर अस्थमा के मरीजों को धुअॉ से तकलीफ ना दें। इससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर होता है।


ऐसे में प्रशंसक प्रियंका से पूछ रहे हैं कि उनकी शादी के दौरान उमेद भवन में हुई आतिशबाजी से क्या ऑक्सीजन निकल रहा है। प्रियंका इस तरह का दोगला व्यवहार क्यों अपना रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा लिखा गया कि अब सुप्रीम कोर्ट कहॉ गया। दीपावली पर कहा जा रहा था कि इससे प्रदूषण फैलता है। अब इनको कोई क्यों नहीं रोकता। प्रियंका और निक की शादी पर खूब मीमस भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: