12 दिसंबर को भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी संपन्न हुई। ईशा की शादी भारत की सबसे ग्रैंड शादी थी। ईशा की शादी के संगीत फंक्शन में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, सलमान खान और ऐश्वर्या राय से लेकर हिलेरी क्लिंटन भी जमकर नाचीं। ईशा की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।
![isha ambani wedding](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/12/13/750x506/isha-ambani-wedding_1544684488.jpeg)
आपको बता दें कि इन दिनों ईशा की शादी में जाने वाले बॉलीवुड के 2 बेहतरीन अभिनेता शाहरुख और सलमान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान ईशा अंबानी की शादी में सरीक होने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख ने वेन्यू एंटीलिया में अंदर जाने से पहले अपने फैंस और मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस वीडियो में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी दबंग स्टाइल में एंट्री करते हुए नजर आए।
![salman khan](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/12/13/750x506/salman-khan_1544685711.jpeg)
![isha ambani](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/12/13/750x506/isha-ambani_1544674796.jpeg)
![isha ambani wedding](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/12/13/750x506/isha-ambani-wedding_1544684517.jpeg)
शादी की इन तस्वीरों में आकाश अंबानी स्वागत करने के लिए घोड़ी पर बैठे हुए दिखाई दिए। आपको बता दें कि बारातियों के स्वागत के लिए मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और आकाश अंबानी की मंगेतर श्लोका मेहता भी मौजूद रहीं।
ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड, उद्योग जगत, राजनीति व देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। ईशा अंबानी की शादी भारत में इस साल की सबसे बड़ी शादियों में टॉप पर है। अंबानी परिवार ने अपनी इकलौती बेटी की शादी में कोई भी कमी नहीं की। उन्होंने ईशा की शादी को खास बनाने के लिए हरसंभव इंतजाम किए।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: