बॉलीवुड की इस मशहूर सिंगर की बेटी की हुई शादी, देखें शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

बॉलीवुड की इस मशहूर सिंगर की बेटी की हुई शादी, देखें शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड की इस मशहूर सिंगर की बेटी की हुई शादी, देखें शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें.बॉलीवुड में इन दिनों शादी का मेला सा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई मशहूर बॉलीवुड सितारों की शादी हुई। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक की बेटी सायशा का नाम भी शामिल हो गया है। बीते 12 दिसंबर को अलका की बेटी सायशा की शादी उनके बॉयफ्रेंड अमित देसाई के साथ हुई।

<-- ADVERTISEMENT -->


बॉलीवुड में इन दिनों शादी का मेला सा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई मशहूर बॉलीवुड सितारों की शादी हुई। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक की बेटी सायशा का नाम भी शामिल हो गया है। बीते 12 दिसंबर को अलका की बेटी सायशा की शादी उनके बॉयफ्रेंड अमित देसाई के साथ हुई। शादी में सायशा लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। वहीं अमित आइवरी शेरवानी में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे।

alka yagnik

अलका ने अपनी बेटी की शादी में एक बहुत ही भावुक सिंगिंग परफॉर्मेंस दी। बॉलीवुड से सायशा की शादी में पूनम ढिल्लन शामिल हुईं। सायशा का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 10 और 11 दिसंबर को आयोजित हुआ, जिसमें हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई। आपको बता दें कि साल 2017 में 25 दिसंबर को सायशा और अमित की सगाई हुई थी। 

alka yagnik

सायशा की मां अलका याग्निक लंबे समय से बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय सिंगर हैं। लेकिन सायशा बॉलीवुड से काफी दूरी बनाए रखे हैं। सायशा 28 साल की हो चुकी हैं और वो मुंबई के अंधेरी में स्थित Boveda Bristro रेस्टोरेंट की को-ऑनर हैं। सायशा की पढ़ाई-लिखाई लंदन में हुई। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए किया हुआ है।


alka yagnik

आपको बता दें कि अलका याग्निक ने 1989 में शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। शादी के 26 साल होने के बाद भी दोनों अलग रह रहे हैं। आपको बता दें कि वे किसी झगड़े या तलाक होने के कारण अलग नहीं रह रहे हैं। ये दोनों अपने काम के कारण अलग रहते हैं। लेकिन ये एक-दूसरे पर अच्छे से फोकस बनाए रखे हैं। इन दोनों की इकलौती संतान सायशा अपनी मां अलका याग्निक के साथ रहती हैं। 

alka yagnik

अलका याग्निक बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने दे चुकी है। अलका याग्निक के गानों की कोई गिनती नहीं है। अलका ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक से की। अलका याग्निक ने सबसे ज्यादा रोमांटिक सोंग उदित नारायण और कुमार सानू के साथ गाए हैं।


<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: