Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

ये है भोजपुरी फिल्मों के टॉप 10 अभिनेता

ये है भोजपुरी फिल्मों के टॉप 10 अभिनेता.भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले सुपरस्टार्स भी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पवन पाण्डेय रवि किशन मोनालिसा और मनोज तिवारी जैसे स्टार्स आज पूरे देश में लोकप्रिय है।

<-- ADVERTISEMENT -->




भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले सुपरस्टार्स भी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पवन पाण्डेय रवि किशन मोनालिसा और मनोज तिवारी जैसे स्टार्स आज पूरे देश में लोकप्रिय है। भोजपुरी फिल्मों के अच्छे दिन साल 2004 में फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला से शुरू हुए थे। इस फिल्म में मनोज तिवारी के अपोजिट रानी चटर्जी ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद पवन सिंह निरहुआ और रवि किशन जैसे स्टार्स ने कई सुपरहिट फिल्में दी। जिसकी वजह से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी अपनी एक अलग पहचान बनाई।




जानिए भोजपुरी फिल्मों के टॉप 10 अभिनेताओं के बारे में।

मनोज तिवारी


मनोज तिवारी को भोजपुरी फिल्मों का चेहरा माना जाता है। ये एक साथ एक्टर भी है गायक भी और म्यूजिक डायरेक्टर भी है। साल 2004 में आई इनकी पहली फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला ने इनकी भोजपुरी फिल्मों में किस्मत खोल दिए ये भोजपुरी की सुपर डुपर हिट फिल्म मानी जाती है। जन्म जन्म के साथ, धरती कहे पुकार के देवरा भईल दीवाना इनकी अन्य सुपरहिट फिल्मों के नाम है।

रवि किशन


रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक है। ये भोजपुरी फिल्मों के धर्मेन्द्र माने जाते है। पंडित जी बताई ना बियाह कब होई इनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी। दूल्हा मिलल दिलदार, देवरा बड़ा सतावेला इनकी अन्य बड़ी हिट फिल्में है।

दिनेश लाल यादव


दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और महंगे हीरो है। यूपी और बिहार में इनके करोड़ों चाहने वाले है। इसलिए इनको भोजपुरी फिल्मों का रजनीकांत माना जाता है। निरहुआ रिक्शावाला निरहुआ चलल ससुराल जिगर वाला और पटना टू पाकिस्तान इनकी सुपरहिट फिल्में है।

पवन सिंह


पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों का स्टाइल आइकॉन माना जाता है। भोजपुरी का सबसे लोकप्रिय गाना लॉलीपॉप लागेलू इन्होंने ही गाया है। रंग ली चुनरिया तेरे नाम प्रतिज्ञा चोरवा बनल दमाद सुहाग आदि इनकी हिट फिल्मों के नाम है।

विराज भट्ट


विराज भट्ट भी बेहद पॉपुलर भोजपुरी एक्टर है जिनका जन्म नेपाल में हुआ था। इन्होंने अपना फ़िल्मी सफर भी नेपाली फिल्मों से ही शुरू किया था। खुद्दा इनकी पहली भोजपुरी फिल्म है। हिम्मतवाला लागल रह ऐ राजाजी जान तेरे नाम इनकी अन्य पॉपुलर भोजपुरी फिल्में है।

सुदीप पाण्डेय


सुदीप पाण्डेय अब तक 36 फिल्मों में काम कर चुके है। सुदीप ने भोजपुरिया दरोगा मसीहा बाबू मिस्टर तांगेवाला आदि इनकी लोकप्रिय भोजपुरी फिल्में है। महुआ चैनल पर बिहार एक खोज शो में ये मेन होस्ट रह चुके है।

प्रदीप पाण्डेय


प्रदीप पाण्डेय भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार राजकुमार आर पाण्डेय के बेटे है। इन्होंने साल 2009 में आई दीवाना से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद इन्होंने देवरा बड़ा सतावेला ट्रक ड्राईवर जीना तेरी गली में नगीना जैसी हिट फिल्में दी थी।

खेसारी लाल यादव


खेसारी लाला यादव पहले फिल्मों में गाने गाया करते थे। बाद में इन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा। साजन चले ससुराल इनकी पहली फिल्म थी। लहू के दो रंग सपूत दूध का कर्ज इत्यादि इनकी अन्य बड़ी फिल्में है।

प्रवेश लाल यादव


प्रवेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के एक्शन हीरो माने जाते है। इन्होंने आज का करण अर्जुन परिवार तू ही मोरा बलमा और दिल जैसी हिट फिल्में दी है।




विनय आनंद


विनय आनंद ने दामाद फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। ये बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के रिश्ते में लगते है। ये जल्द ही महुआ चैनल के शो गृहलक्ष्मी को भी होस्ट कर चुके है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: