अर्जुन कपूर को लेकर यह क्या बोल गई मलाइका अरोड़ा, जानकर आपको भी होगी हैरानी - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

अर्जुन कपूर को लेकर यह क्या बोल गई मलाइका अरोड़ा, जानकर आपको भी होगी हैरानी

मलाइका ने अर्जुन कपूर को लेकर कही ऐसी बात, कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा

<-- ADVERTISEMENT -->


बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में बताया कि यह उनका ही मैजिक है जिसकी वजह से एक्टर अर्जुन कपूर अच्छे दिखते हैं। गुरुवार के दिन अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की। यह तस्वीरें मलाइका संग न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे अर्जुन कपूर की है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा कि यह होलीडे सपनों के जैसा रहा। जब तक हम फिर से मिलते हैं तब तक के लिए थैंक यू न्यूयॉर्क। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए मलाइका ने लिखा कि तुम मेरी वजह से ही अच्छे दिखते हो।
भले ही मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं। लेकिन सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। यह दोनों किसी ना किसी जगह एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। बुधवार के दिन मलाइका अरोड़ा ने प्यार को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट में अर्जुन कपूर को भी टैग किया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक शाम एक्टर ऋषि कपूर के साथ बिताई।
बता दें कि ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं। उनको कैंसर था। लेकिन अब वह पूरी तरह से कैंसर फ्री हो गए हैं। लेकिन भारत लौटने में उनको कुछ समय लगेगा। नीतू कपूर भी उन्हीं के साथ न्यूयॉर्क में है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर उन पलों की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अपने घर का बच्चा अर्जुन कपूर और प्यारी सी मलाइका के साथ एक बहुत ही मजेदार शाम। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यहां आने के लिए धन्यवाद मलाइका और अर्जुन। मलाइका अरोड़ा ने कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि इस प्यारी सी शाम के लिए धन्यवाद नीतू और ऋषि अंकल।


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: