बॉलीवुड अभिनेत्री वेस्टर्न कपड़े मे अधिकतर नजर आती है। लेकिन वह ये भी भली-भांति जानती है कि असली खूबसूरती इंडियन पहनावे मे ही दिखती है। बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को तो आप अच्छे से जानते है। अनुष्का ने अपने दमदार अभिनय का लोहा बॉलीवुड मे मनवाया है लोग उनके अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती पर फिदा रहते है।
सोमवार की रात मुंबई मे एक अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया। कई बॉलीवुड सितारों ने इस अवार्ड शो मे शिरकत की लेकिन सबका ध्यान जिस अभिनेत्री ने खींचा वह कोई और नही बल्कि अनुष्का शर्मा ही थी। अनुष्का इस दौरान ग्रीन साड़ी मे नजर आई इस पहनावे मे इतनी ज्यादा खूबसूरत लगी की सबकी निगाहें सिर्फ और सिर्फ अनुष्का शर्मा पर जाकर टिक गई।
काफी समय बाद इंडियन अवतार मे दिखाई दी यह अभिनेत्री इस भारतीय पहनावे मे बहुत ही खूबसूरत और हसीन दिख रही है। या यूं कह लो अनुष्का बिल्कुल परी जैसी खूबसूरत नजर आ रही है। पिछले काफी समय से अनुष्का को और अभिनेत्रियों के मुकाबले बहुत कम ही स्पॉट किया जाता है। इसलिए जैसे ही अनुष्का की ये तस्वीरें सामने आई तो यह तस्वीरे मिनटों मे वायरल हो गई।
लोगों को भी उनका ये अंदाज और ड्रेसिंग सेंस इतना पसंद आया कि लोग उनकी तारीफ करते थक नही रहें है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ 2008 मे फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों मे अभिनय करती चली गई और अपनी एक पहचान बना ली। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी जिसमें वह शाहरुख के अपोजिट नजर आई थी। इसके बाद वह अबतक किसी फिल्म मे नही दिखाई दी है।
आज के अन्य मनोरंजक ख़बरें -
Post A Comment:
0 comments: