बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को 90 के दशक के सबसे सफल और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में बहुत से सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 1991 से वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1991 की बॉलीवुड फिल्म प्रेम कैदी से की थी। आपको बता दें कि वर्ष 1995 से 1999 तक उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी, जिनमें साजन चले ससुराल, कृष्णा, राजा हिंदुस्तानी, बीवी नंबर 1, अंदाज अपना अपना मुख्य है।
साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, तकरीबन 13 साल साथ रहने के बाद साल 2016 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक ले लिया। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर का एक बेटा और एक बेटी है।
करिश्मा कपूर के बेटे का नाम कियान राज कपूर और बेटी का नाम समायरा कपूर है। करिश्मा कपूर की बेटी उनकी तरह ही स्टाइलिश और खूबसूरत दिखती है।
Post A Comment:
0 comments: