भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु को मिली दूसरी फिल्म, न‍िकम्मा का फर्स्ट लुक र‍िलीज - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु को मिली दूसरी फिल्म, न‍िकम्मा का फर्स्ट लुक र‍िलीज

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु को मिली दूसरी फिल्म, न‍िकम्मा का फर्स्ट लुक र‍िलीज

<-- ADVERTISEMENT -->


बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री फिलहाल फिल्मों से दूर अपने परिवार पर फोकस कर रही है। वहीं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, अभिमन्यु ने पिछले साल फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि अभिमन्यु की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन लेकिन क्रिट‍िक्स और दर्शकों ने फिल्म में अभिमन्यु की एक्टिंग को काफी सराहा था। वहीं अभिमन्यु को उनकी दूसरी फिल्म भी मिल गई है।

जानिए विस्तार से -

दूसरी फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिमन्यु ने 'निकम्मा' नाम की एक फिल्म साइन की है। सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिमन्यु के अपोजिट शर्ले सेट‍िया को कास्ट किया गया है। बता दे शर्ले सेट‍िया एक जानी मानी सिंगर और सोशल मीडिया सेंसेशन है। यूट्यूब पर लोकप्रिय होने के बाद ही उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। शर्ले और अभिमन्यु ने निक्मा का फर्स्ट लुक रिलीज किया है।

जानिए फिल्म के बारे में

ये मसाला फिल्म एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर होगी। फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। अभिमन्यु की डेब्यू फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' एक सुपरहीरो फिल्म थी। इस सुपरहीरो को ऐसी बीमारी थी जिसकी वजह से इंसान को किसी दर्द महसूस नहीं होता है। इस फिल्म में अभिमन्यु के अपोजिट राधिका मदन नजर आई थी।


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: