Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

संजीव कुमार ने ठुकराया प्यार तो डिप्रेशन में चली गई थी ये एक्ट्रेस, ऐसी हो गई थी हालत

संजीव कुमार ने ठुकराया प्यार तो डिप्रेशन में चली गई थी ये एक्ट्रेस, ऐसी हो गई थी हालत

<-- ADVERTISEMENT -->






9 जुलाई को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजीव कुमार की 81वीं जन्मतिथि थी। संजीव ने साल 1960 में आई फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। फिल्मों में काम करते समय उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया था। सुलक्षणा पंडित भी उन्हीं में से एक थी। सुलक्षणा ने साल 1975 में आई फिल्म 'उलझन' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इस फिल्म में वे संजीव कुमार के अपोजिट नजर आई थी। सुलक्षणा अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही संजीव को दिल दे बैठी थी। लेकिन संजीव उस दौरान हेमा मालिनी से प्यार करते थे। फिर भी सुलक्षणा, संजीव से प्यार कर बैठी थी।

जानिए विस्तार से -

हेमा से शादी करना चाहते थे संजीव



संजीव ने हेमा मालिनी को शादी का प्रपोजल दिया था। लेकिन हेमा की मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था। उधर सुलक्षणा भी संजीव की बहुत अच्छी दोस्त बन चुकी थी। ऐसे में संजीव अपनी हर छोटी से छोटी बात सुलक्षणा के साथ शेयर करते थे। जब सुलक्षणा को पता चला की हेमा से उनकी शादी नहीं हो पाएगी तो उन्होंने संजीव को प्रपोज कर दिया। लेकिन संजीव ने सुलक्षणा का प्रपोजल स्वीकार नहीं किया।

संजीव ने ठुकराया प्यार तो डिप्रेशन में चली गई सुलक्षणा

संजीव द्वारा ठुकराए जाने के बाद सूक्ष्ण डिप्रेशन में चली गई थी। उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद वे अपनी मां के साथ मुंबई के एक फ्लैट में रहने चली गई। लेकिन फिर भी उनकी हालत सुधर नहीं पा रही थी। इस बात का खुलासा सुलक्षणा की बहन विजेयता पंडित ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। संजीव की मौत हुई के बाद तो सुलक्षणा सदमे में चली गई थी।



ये कहा था सुलक्षणा ने

सुलक्षणा की हालत इतनी खराब हो गई थी की वे किसी को पहचान भी नहीं पाती थी। सुलक्षणा ने साल 1999 में दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'संजीव के चले जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई। मैंने लगभग खुद को खत्म ही कर लिया था। लेकिन भगवान की मर्जी थी कि मैं बच गई और आज भी मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं। हालांकि मैं अभी भी उस सदमे से उबरी नहीं हूं।'

संजीव ने सुलक्षणा से इस वजह से नहीं की थी शादी


पेरेंट्स के निधन के बाद सुलक्षणा ने विजेयता के साथ रहना शुरू कर दिया था। एक इंटरव्यू में विजेयता ने बताया था, 'सुलक्षणा की इस हालत के जिम्मेदार संजीव कुमार है। प्यार में होने के बावजूद सुलक्षणा ने उनसे शादी नहीं की थी। क्योंकि संजीव को हार्ट प्रॉब्लम थी जो उन्होंने सुलक्षणा को साफ-साफ बता दिया था। संजीव के जाने के बाद सुलक्षणा टूट गई थी और वो डिप्रेशन में चली गईं थी।'

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

controversy

Post A Comment:

0 comments: