Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

टॉप 100 में शामिल हुए 8 टीवी आर्टिस्ट, कपिल शर्मा हुए बाहर और भारती सिंह की कमाई बढ़ी

टॉप 100 में शामिल हुए 8 टीवी आर्टिस्ट, कपिल शर्मा हुए बाहर और भारती सिंह की कमाई बढ़ी

<-- ADVERTISEMENT -->




फोर्ब्स मैगजीन ने साल 2018 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स ने यह लिस्ट इन सेलेब्रिटीज की सालाना कमाई के आधार पर जारी की है। इस लिस्ट में देश के कई सेलेब्रिटीज ने अपनी जगह बनाई है। जिसमें कई टीवी आर्टिस्ट भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है। इस लिस्ट में टीवी के 8 आर्टिस्ट अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है। फोर्ब्स के अनुसार इस साल भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलेब्रिटीज की कुल कमाई 3140.25 करोड़ है। जो की पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल यह आंकड़ा 2683 करोड़ था। कपिल शर्मा इस लिस्ट से बाहर है जबकि कॉमेडियन भारती सिंह की कमाई बढ़ी है।




जानिए विस्तार से -


भारती सिंह


भारती सिंह टीवी की जानी मानी स्टैंडअप कॉमेडियन है। भारती सिंह ने इस साल 13.95 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ भारती ने देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में 74वीं रैंक हासिल की है।

सुनील ग्रोवर


सुनील ग्रोवर लोगो के सबसे चहेते कॉमेडियन है। सुनील इस साल फिल्म पटाखा में नजर आए थे। सुनील ने इस साल 11.81 करोड़ की कमाई के साथ इस लिस्ट में 82वीं नंबर पर है। बता दे सुनील इस समय सलमान के साथ भारत की शूटिंग में बीजी है।

करन कुंद्रा


टीवी के जाने माने एक्टर करन की 11.01 करोड़ की कमाई के साथ 84वें नंबर पर है। करन टीवी के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक है। जो कई सुपरहिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुके है।

कृष्णा अभिषेक


गोविंदा के भांजे कृष्णा की कमाई में भी इस साल बढ़ोतरी हुई है। कृष्णा इस साल 10.97 करोड़ की कमाई के साथ 86वीं पोजीशन पाने में कामयाब रहे है।

राम कपूर


राम कपूर टीवी के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक है। राम इस समय टीवी शो फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहे है। इस साल राम ने 8.97 करोड़ की कमाई कर लिस्ट में 91वां स्थान हासिल किया है।

अली असगर


कपिल के शो के बाद अली जल्द ही सुनील ग्रोवर के साथ खुरानाज में नजर आने वाले है। अली ने इस साल 8.2 करोड़ की कमाई की है। अली इस लिस्ट में 92वीं रैंक पर काबिज है।


दिव्यांका त्रिपाठी दहिया




दिव्यांका टीवी की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक है। इन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ये है मोहब्बतें से मिली थी। दिव्यांका ने 7.8 करोड़ की कमाई के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में 94वीं रैंक हासिल की है।

एआईबी


उत्सव चक्रवर्ती, रोहन जोशी तन्मय भट्‌ट और गुरसिमरन जीत खंबा के वेंचर एआईबी ने इस साल 5 करोड़ की कमाई की है। एआईबी इस लिस्ट में 97वां स्थान पर है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: