हाल ही में मुंबई में लक्मे फैशन वीक का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड स्टार्स ने अपने जलवे बिखेरे। शनिवार को लक्मे फैशन वीक में जाह्नवी कपूर रैंप करते हुए नजर आईं। जाह्नवी कपूर ने लैक्मे फैशन वीक में ब्लैक कलर की खूबसूरत-सी ड्रेस में रैंप वॉक किया और उन्होंने अपनी स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
बता दें कि खुशी कपूर को भी इस दौरान ब्लैक ड्रेस में देखा गया। खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर दोनों बहने ब्लैक ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म में ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में थे। लोगों ने जाह्नवी कपूर के अभिनय की बहुत ज्यादा तारीफ की।
बॉलीवुड में आने से पहले ही जाह्नवी कपूर काफी मशहूर हो गई थीं। आए दिन सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कभी उनके जिम लुक की तस्वीरें वायरल होती हैं। खुशी कपूर फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। खुशी कपूर बहुत ही ज्यादा सुंदर हैं और लोगों को उनमें बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की झलक नजर आती है।
Jhanvi Kapoor (PC- Voompla Instagram) |
खुशी कपूर को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। जल्द ही खुशी कपूर भी बॉलीवुड में आ सकती हैं। बता दें कि ब्लैक ड्रेस में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही बला की खूबसूरत लग रही थीं और लोगों ने जब जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की ये तस्वीरें देखी तो वे तस्वीरों पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाए। इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
Post A Comment:
0 comments: