Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

रिश्ते में काजोल की नानी लगती थी यह एक्ट्रेस, मौत के बाद 3 दिन तक घर में पड़ी रही थी लाश

40 और 50 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस नलिनी जयवंत रिश्ते में एक्ट्रेस काजोल की नानी लगती थी। क्योंकि नलिनी काजोल की नानी शोभना समर्थ की चचेरी बहन थी।

<-- ADVERTISEMENT -->




Nalini Jaywant

40 और 50 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस नलिनी जयवंत रिश्ते में एक्ट्रेस काजोल की नानी लगती थी। क्योंकि नलिनी काजोल की नानी शोभना समर्थ की चचेरी बहन थी। नलिनी का निधन 20 दिसंबर 2010 को मुंबई के चेंबूर स्थित अपने घर पर हुआ था। लेकिन हैरानी वाली बात ये है की निधन के बाद उनकी लाश 3 दिन तक घर में ही पड़ी रही थी। कहा जा रहा था की उनकी मौत रहस्यमय हालातों में हुई थी। लेकिन इस मौत की पुलिस में एफआईआर तक दर्ज नहीं करवाई गई थी।
जानिए विस्तार से -

दिसंबर 2010 में हुई थी नलिनी की मौत
Nalini Jaywant

साल 2010 में ये खबरें काफी चर्चा में थी की नलिनी की मौत रहस्यमय हालत में हुई थी। मौत के बाद एक शख्स एम्बुलेंस लेकर आया और नलिनी की लाश को लेकर चला गया। लेकिन इस मामले में की पुलिस में जानकारी भी नहीं दी गई थी। नलिनी के एक पड़ोसी ने मीडिया से कहा था, 'एक आदमी आया था, जो शायद उनका दूर का रिश्तेदार लगता था। वो नलिनी की लाश को एम्बुलेंस में लेकर चला गया।'

Loading...
आखिरी वक्त में नहीं थे खर्च चलाने तक के पैसे

Nalini Jaywant

नलिनी कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही थी। नलिनी साल 1941 में आई फिल्म 'बहन' से लोकप्रिय हुई थी। आखिरी वक्त में नलिनी के पास खर्च चलाने तक के पैसे नहीं थे। यहां तक की वे आखिरी वक्त में उनके पास अपना कहने वाला भी कोई नहीं था। नलिनी ने 'गर्ल्स हॉस्टल', 'नीलमणि', 'सेनापति', 'हम सब चोर है' और मिलन जैसी फिल्मों में काम किया था।

1983 से अकेली रहती थी नलिनी

Nalini Jaywant and kajol
Nalini Jaywant and Kajol
नलिनी ने 40 के दशक में डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से पहली शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने एक्टर प्रभु दयाल से दूसरी शादी की थी। प्रभु के साथ नलिनी कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। दो शादियां करने के बाद भी वे अकेली रहती थी। मौत के समय नलिनी की उम्र 81 साल थी। 20 फरवरी को नलिनी का 90वां जन्मदिन है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Celebs Gossips

controversy

Post A Comment:

0 comments: