निक जोनस का बच्चा पैदा करने पर प्रियंका चोपड़ा ने कह दी इतनी बड़ी बात - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

निक जोनस का बच्चा पैदा करने पर प्रियंका चोपड़ा ने कह दी इतनी बड़ी बात

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म isn't it romantic रिलीज हो गई है। प्रियंका ने पिछले साल ही निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद से वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

<-- ADVERTISEMENT -->


priyanka chopra-nick jonas- back to bollywood

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म isn't it romantic रिलीज हो गई है। प्रियंका ने पिछले साल ही निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद से वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। निक और प्रियंका की जोड़ी लोगों को काफी अच्छी लगती है। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी।

priyanka chopra-nick jonas- back to bollywood

फैंस को इंतजार है कि कब ये कपल फैमिली प्लानिंग करता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म isn't it romantic के प्रीमियर के दौरान फैमिली प्लैनिंग से जुड़ी बात कही। प्रियंका ने बयान दिया कि हम जानते हैं कि यह होना जरूरी है। लेकिन ये ऐसी चीज नहीं है, जिसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत है। हमें अपने काम से बहुत प्यार है। हमने अपने काम से शादी कर ली है। हम दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं और हमारा बेबी ऑर्गेनिक तरीके से ही होगा।


प्रियंका ने यह भी कहा कि हम बच्चा जरूर चाहते हैं और जब सही समय होगा, तब हम फैमिली प्लानिंग करेंगे। शादी से पहले निक और प्रियंका ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया। इन दोनों की शादी खूब धूमधाम से हुई। शादी के बाद निक और प्रियंका हनीमून पर भी गए। ये कपल अपने शादीशुदा जीवन को काफी इंजॉय कर रहा है।

priyanka chopra-nick jonas- back to bollywood

आए दिन निक और प्रियंका की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिल्म isn't it romantic की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान प्रियंका और निक जोनस की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। इन दोनों ने किस भी किया था और ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। 


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: