Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

13 की उम्र में डेब्यू करने वाले इस अभिनेता ने रचाई थीं 3 शादियां, रेखा से भी रहा था अफेयर

विनोद मेहरा बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रहे। विनोद मेहरा ने 13 साल की उम्र में ही बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन विनोद मेहरा को मुख्य किरदार निभाने का मौका 1971 में मिला।

<-- ADVERTISEMENT -->




विनोद मेहरा बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रहे। विनोद मेहरा ने 13 साल की उम्र में ही बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन विनोद मेहरा को मुख्य किरदार निभाने का मौका 1971 में मिला। विनोद पहली बार फिल्म एक थी रीता में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद विनोद मेहरा का करियर बुलंदियों को छूने लगा। इसी बीच विनोद मेहरा की मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद मेहरा ने अपनी मां के कहने पर मीना ब्रोका से शादी कर ली।

vinod mehra- back to bollywood

विनोद मेहरा ने जब फिल्म घर में रेखा के साथ काम किया तो इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। ऑनस्क्रीन इन दोनों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। लेकिन ये दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को पसंद करने लगे। विनोद मेहरा 70-80 के दशक के बड़े सितारों में से एक थे। फिल्म द बर्निंग ट्रेन में विनोद खन्ना का किरदार भले ही कुछ खास नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से तहलका मचा दिया। विनोद मेहरा फिल्म नागिन में भी नजर आए थे, जो 1976 में रिलीज हुई थी। फिल्म लाल पत्थर में विनोद मेहरा ने हेमा मालिनी और रेखा के साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

vinod mehra- back to bollywood

विनोद मेहरा काफी हैंडसम दिखते थे और वे काफी स्टाइलिश भी थे। उस समय हर अभिनेत्री उनके करीब जाना चाहती थी, जिनमें रेखा का नाम सबसे ऊपर आता है। इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर बहुत कामयाब साबित हुई। रेखा और विनोद मेहरा के शादी करने की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थी। लेकिन रेखा में शादी की बात को नकार दिया। देखा और विनोद की जोड़ी फिल्म घर के अलावा फिल्म बिंदिया चमकेगी, ज्योति बनी ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य जैसी फिल्मों में भी नजर आई।

vinod mehra- back to bollywood

विनोद मेहरा का दिल बिंदिया गोस्वामी पर आ गया था। बिंदिया के लिए विनोद ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और बिंदिया से शादी कर ली। हालांकि बिंदिया और विनोद मेहरा की शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। इसके बाद विनोद ने 1988 में किरण के साथ तीसरी शादी कर ली और जीवन के अंतिम समय तक विनोद मेहरा किरण के साथ ही रहे।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: