Also Read

डॉर्क चॉकलेटी रंगभेद की वजह से इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी

Actress dark skin tone complexion: सांवले रंग की वजह से प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, राधिरा आप्टे और ना जाने कितने ही ऐसे

Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

103,341,170

अपने पतियों से कम नहीं हैं इन 5 बॉलीवुड डायरेक्टर्स की पत्नियां, एक की पत्नी रही है पायलट

5 bollywood directors and their wife lifestyle. बॉलीवुड के 5 ऐसे डायरेक्टर की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पतियों से कम नही हैं।

<-- ADVERTISEMENT -->






बॉलीवुड की सच बात ये है कि किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री को सुपरस्टार बनाने में जितनी मेहनत डायरेक्टर करता है, उतनी शायद कोई नहीं करता होगा। आज हम आपको इस पोस्ट में बॉलीवुड के 5 ऐसे डायरेक्टर की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पतियों से कम नही हैं। आइए जानते हैं
1. प्रकाश झा की पत्नी दीप्ति नवल

प्रकाश झा की पत्नी दीप्ति नवल

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा ने बॉलीवुड की गंगाजल, अपरहण, राजनीति और आरक्षण जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया। इन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल से विवाह किया। लेकिन साल 2002 से यह दोनों अलग रह रहे हैं। दीप्ति कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। उन्होंने 'दो पैसे की धूप, चार आने की बारिश' फिल्म को निर्देशित किया था।

2. रोहित शेट्टी की पत्नी माया मोरे
रोहित शेट्टी की पत्नी माया मोरे

रोहित शेट्टी को तो हर कोई जानता है। रोहित शेट्टी मशहूर बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक हैं। वर्तमान में रोहित शेट्टी कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। साल 2005 में रोहित शेट्टी ने माया मोरे से विवाह किया था। माया मोरे एक बैंकर है। रोहित शेट्टी और माया का एक 10 साल का बेटा है। रोहित शेट्टी की पत्नी माया लाइमलाइट में आना पसंद नहीं करती हैं।

3. राजकुमार हिरानी की पत्नी मनजीत लांबा

राजकुमार हिरानी की पत्नी मनजीत लांबा
बॉलीवुड की फिल्म संजू के निर्देशक राजकुमार हिरानी दर्शकों की पहली पसंद है। राजकुमार हिरानी की शादी मनजीत लांबा से हुई, जो एयर इंडिया में पायलट रह चुकी है। राजकुमार हीरानी पर मीटू कैंपेन के दौरान यौन शोषण का आरोप लग चुका है।

Loading...
4. कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर

कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर

कबीर खान बॉलीवुड की फिल्म एक था टाइगर और चक दे इंडिया जैसी कई सुपरहिट फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। कबीर खान की पत्नी का नाम मिनी माथुर है। मिनी माथुर बहुत ही पॉपुलर टीवी होस्ट है। मिनी माथुर रियलिटी शो इंडियन आईडल 4 को संभाल चुकी है। इसके अलावा वे एमटीवी के कई टीवी सीरियलों में होस्ट के रूप में नजर आ चुकी है।
5. अनुराग बासु की पत्नी तानी

अनुराग बासु की पत्नी तानी

अनुराग बसु की पत्नी का नाम तानी है जो मल्टीमीडिया और एडवरटाइजिंग फील्ड में कार्यरत हैं। गुवाहाटी में अनुराग और तानी की मुलाकात हुई थी। उस समय तानी अनुराग की बाॅस हुआ करती थी

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments:

Opt-in Icon
To Download Movies Click on Yes Button and Allow.
Movie देखने के लिए Yes बटन दबाएँ। You can unsubscribe anytime later.