बॉलीवुड में सुपरस्टार बनने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, लेकिन कई बार एक छोटा सा मौका भी लोगों को सुपरस्टार बना देता है। आज हम आपको बॉलीवुड की एक लेडी सुपरस्टार के बारे में बताएंगे, जिसे पहली बार सिर्फ 3 मिनट के एक गाने के लिए साइन किया गया था।
![]() |
Jaya Parda |
इस एक्ट्रेस का नाम है जयाप्रदा, जो एक वक्त में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार मानी जाती थी। इन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड सहित साउथ इंडिया में भी इनके बहुत से फैन है। जयाप्रदा एक्ट्रेस नही बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन इनकी किस्मत में एक बेहतरीन एक्ट्रेस बनना लिखा था। 7 साल की उम्र में ही जयाप्रदा की मां ने उन्हें पढ़ाई के साथ डांस और म्युजिक क्लास में भर्ती करवाया दिया था। 14 साल की उम्र में एक कॉलेज के एनुअल फंक्शन के दौरान जया के डांस को सबने खूब पसंद किया था।
![]() |
Jaya Parda |
उस डांस प्रोग्राम को एक्टर और डायरेक्टर प्रभाकर रेड्डी ने देखा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'भूमि कोसम' के एक 3 मिनट के गाने में डांस करने के लिए साइन कर लिया। साल 1976 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए जया को सिर्फ 10 रुपए की फीस मिली थी। उनके इस 3 मिनट के डांस को सबने खूब पसंद किया, और जया को फिल्मों के ऑफर आने लगे। धीरे-धीरे जया तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार बन गई। साल 1979 में जया प्रदा ने विश्वनाथ की फिल्म 'संग्राम' से बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू किया, और इनका बॉलीवुड करियर भी काफी सफल रहा।
Post A Comment:
0 comments: