बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की खबरें पिछले महीने से आ रही हैं। हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने अफेयर के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। जब आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के बारे में सवाल पूछे गए तो आलिया काफी शरमा जाती हैं।
हाल ही में आलिया और रणबीर से जुड़ी एक खबर सामने आई। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने रणबीर कपूर और उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बारे में बात की। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने रणबीर से ज्यादा किसी को भी नेचुरल परफॉर्मेंस देते हुए नहीं देखा। वह एक ग्रेट एक्टर है।
आलिया ने यह भी बताया कि बतौर एक्टर वे उनको काफी पसंद करती हूं। मैं कभी डायलॉग नहीं भूलती। लेकिन जब भी मैं रणबीर को परफॉर्म करते हुए देखती हूं, तो मुझे अपने डायलॉग याद ही नहीं रहते। क्योंकि रणबीर किरदार में पूरी तरह से समा जाते हैं। आलिया ने नीतू कपूर के बारे में कहा कि वे एक बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मैं उन्हें अपना दोस्त कह सकती हूं। आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के बारे में कहा कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। जब भी मैं उनके साथ होती हूं तो वे मेरे साथ काफी मस्ती करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में व्यस्त हैं। गली बॉय में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म ब्रहमास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं।
Post A Comment:
0 comments: