यह सीन देने के बाद पूरी रात रोईं थीं स्मिता पाटिल, जानिये क्या थी वजह - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

यह सीन देने के बाद पूरी रात रोईं थीं स्मिता पाटिल, जानिये क्या थी वजह

Smita Patil cried the whole night after giving this scene, know what was the reason. यह सीन देने के बाद पूरी रात रोईं थीं स्मिता पाटिल, जानिये क्या थी वजह

<-- ADVERTISEMENT -->



स्मिता पाटिल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की काफी जानी-मानी अभिनेत्री थीं। हालांकि इनका निधन बहुत ही कम उम्र पर हो गया। स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1955 को पुणे में हुआ था। वहीं इनकी मृत्यु 13 दिसंबर 1986 को मुंबई में हुई थी। इन्होंने राज बब्बर से शादी की थी। आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे सीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको शूट करने के बाद स्मिता पाटिल उस रात बहुत रोईं थीं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि यह फिल्म नमक हलाल के गाने का सीन है। इस फिल्म का गाना शूट करने के बाद स्मिता पाटिल पूरी रात रोईं थीं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को यह अनुभव हो गया था कि इस सीन की वजह से स्मिता पाटिल काफी ज्यादा दुखी हैं। अमिताभ बच्चन ने स्मिता पाटिल को समझाया था कि यह फिल्म के स्क्रिप्ट के अनुसार था। इसी कारण हमें यह सीन करना पड़ा।
स्मिता पाटिल को अमिताभ बच्चन का व्यवहार अच्छा लगा। स्मिता पाटिल को बाद में यह अनुभव हो गया कि उनके साथ कुछ गलत नहीं हुआ। अगले दिन स्मिता पाटिल ने फिल्म की शूटिंग की।


फिल्म कुली की शूटिंग के वक्त अमिताभ बच्चन के साथ हादसा हुआ था। स्मिता पाटिल को हादसे से एक रात पहले ही यह अंदाजा लग चुका था कि अमिताभ बच्चन के साथ कुछ होने वाला है। इसी कारण उन्होंने हादसे वाले दिन कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन को फोन किया था और उनसे उनका हालचाल पूछा था। फोन करने के कुछ ही देर बाद अमिताभ बच्चन के साथ जानलेवा हादसा हुआ और वे काफी दिनों तक अस्वस्थ रहे।


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Smita Patil

Post A Comment:

0 comments: