Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

बॉलीवुड की वो 6 फिल्में, जिनका अनिल अंबानी से है गहरा नाता, सभी रही सुपरहिट

बॉलीवुड की वो 6 फिल्में, जिनका अनिल अंबानी से है गहरा नाता, सभी रही सुपरहिट

<-- ADVERTISEMENT -->




अनिल अंबानी देश के जाने माने बिजनेसमैन है। अनिल का जन्म 4 जून 1949 को मुंबई में हुआ था। वैसे तो अनिल बिजनेस जगत से ताल्लुक रखते है। लेकिन बॉलीवुड फिल्मों से भी उनका गहरा नाता है। दरअसल, अनिल ने रिलायंस एंटरटेनमेंट नाम से खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोल रखी है। ये कंपनी बॉलीवुड फिल्में प्रोड्यूस करने का काम करती है। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में है, जिसे रिलायंस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। दिलचस्प बात ये है की ये सभी फिल्में सुपरहिट रही थी।

जानिए उन फिल्मों के बारे में -



1. सिंबा

साल 2018 में आई इस फिल्म 'सिंबा' रिलायंस एंटरटेमेंट के बैनर तले ही बनी थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म में रणवीर ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

2. गोलमाल अगेन

गोलमाल सीरीज की ये सुपरहिट फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और परिणीति चोपड़ा जैसे स्टार्स मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस सुपरहिट फिल्म को भी रिलायंस एंटरटेमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था।


3. टॉयलेट एक प्रेम कथा

साल 2017 में आई अक्षय कुमार की ये फिल्म बहुत बड़ी हिट रही थी। फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर को कास्ट किया गया था। टॉयलेट की समस्या से जुड़ी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।


4. बॉडीगार्ड

साल 2011 में आई फिल्म 'बॉडीगार्ड' सलमान के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट करीना कपूर को कास्ट किया गया था।

5. सिंघम

साल 2011 में आई अजय देवगन की इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। जबकि फिल्म को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था।

6. काइट्स

साल 2010 में आई इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट बारबरा मोरी और कंगना रनौत नजर आई थी।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: