आज की इस पोस्ट में हम आपको टीवी इंडस्ट्री के 6 ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले गुमनाम थे। आइए जानते हैं ये 6 टीवी स्टार्स टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले क्या करते थे।
दिव्यंका त्रिपाठी
दिव्यंका त्रिपाठी ने टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में शुरुआत करने से पहले उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग से कोर्स किया। वह माउंटेनर रह चुकी है। वो एक बेहतरीन शूटर भी है।
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत जसपाल भट्टी के साथ की थी। 90 के दशक में प्रसारित होने वाले सीरियल फुल टेंशन में सुनील ग्रोवर नजर आए। लोकप्रियता हासिल करने से पहले सुनील ग्रोवर एफएम रेडियो मिर्ची के कार्यक्रम ‘हंसी के फुव्वारे’ में सूद का किरदार निभाते थे।
दृष्टि धामी
दृष्टि धामी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर है। लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले वह डांस इंस्ट्रक्टर थी। उनका म्यूजिक वीडियो सैयां दिल में आना रे से डेब्यू किया था।
अली असगर
अली असगर बहुत ही बेहतरीन कॉमेडियन है जो कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 1234 से की थी, जिसके बाद वह घरौंदा, कर्ज, परंपरा जैसे रियल में नजर आए।
करण मेहरा
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाने वाले करण मेहरा काफी समय से टीवी से दूर है। बता दे कि वह एक फैशन डिजाइनर थे। उन्होंने नोएडा में 4 साल तक बतौर फैशन डिजाइनर काम किया।
हिना खान
हिना खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं जो टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले कॉल सेंटर में काम करती थी। उनको मॉडलिंग का ऑफर आया जिसके बाद उनको टीवी सीरियलों में काम करने का अवसर मिला।
Post A Comment:
0 comments: