Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

बेटे तैमूर को लंदन छोड़ अकेली मुंबई लौटीं करीना कपूर खान, जाने वजह

बेटे तैमूर को लंदन छोड़ अकेली मुंबई लौटीं करीना कपूर खान, जाने वजह

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों करीना कपूर यूरोप में अपनी फैमिली के साथ होलीडे का मजा ले रही है। हाल ही में यह खबर मिली है कि किसी वजह से करीना कपूर को वापस मुंबई आना पड़ा है।
हालांकि करीना कपूर ही मुंबई वापस आई है। जबकि परिवार के अन्य सदस्य यूरोप में ही है। इसके पीछे बहुत ही बड़ी वजह है। वह सिर्फ 12 घंटे के लिए ही मुंबई वापस आई। करीना कपूर के पति सैफ अली खान और बेटा तैमूर अली खान यूरोप में है। करीना कपूर को रियलिटी शो डांस इंडिया डांस की शूटिंग की वजह से वापस मुंबई आना पड़ा।


बता दें कि करीना कपूर कभी भी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को लेकर नहीं चूकती है। यही कारण है कि करीना कपूर यूरोप से मात्र 12 घंटे के लिए मुंबई वापस आ गई। शूटिंग खत्म करने के बाद करीना कपूर गुरुवार की रात फ्लाइट से वापस यूरोप चली गई। करीना कपूर और उनकी फैमिली लंदन में मौजूद है।



View this post on Instagram

A post shared by Kareena★Fan★4Ever (@kareenafan4ever) on

वर्तमान में करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में बिजी चल रही है। अंग्रेजी मीडियम में करीना कपूर और इरफान खान मुख्य भूमिका में होंगे। करीना कपूर ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम करने का निर्णय लिया क्योंकि उनका इरफान खान के साथ काम करने का सपना है। वह इस मौके को नहीं खोना चाहती थी। इस फिल्म में करीना कपूर बहुत ही छोटा रोल निभाने वाली है। लेकिन इरफान खान की वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम करना उचित समझा। करीना कपूर कहती हैं कि भले ही फिल्म में मेरी भूमिका छोटी है। लेकिन फिल्म से मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: