ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थी। उस दौर में ममता ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। ममता बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी है। अक्षय के साथ 'सबसे बड़ा खिलाडी' में नजर आई ममता लंबे समय से फिल्मों से दूर है। ममता ने गैंगस्टर विक्की गोस्वामी से शादी की थी। वे जेल भी जा चुकी है। ममता को आखिरी बार साल 2002 में आई फिल्म 'कभी हम कभी तुम' में देखा गया था। 17 साल में ममता काफी बदल चुकी है और उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है।
जानिए विस्तार से -
Image source : www.pinterest.com
ममता का फिल्मी सफर
ममता अभी कहां है और किस हाल में है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ममता ने साल 1992 में आई फिल्म 'तिरंगा' से अपने फिल्मी करियर शुरू किया था। डेब्यू फिल्म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा था। ममता 'बाजी', 'करण अर्जुन', 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर' और 'आशिक आवारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है।
Image source : www.pinterest.com
17 साल में काफी बदल गई है ममता
बीते 17 साल में ममता काफी बदल गई है। उनका वजन काफी बढ़ गया है और वे अब पहले जैसी खूबसूरत नहीं दिखती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ममता ने साल 2013 में विक्की गोस्वामी से शादी की थी। ममता का नाम अपने पति के साथ मिलकर ड्रग तस्करी करने के आरोप में जेल भी जा चुकी है। यही वजह है की ममता लाइमलाइट से दूर ही रहती है। हालांकि अब वे जेल से बाहर है।
Image source : www.pinterest.com
दुबई में हुई थी ममता और विक्की की पहली मुलाकात
खबरों की माने तो ममता पहली बार विक्की से दुबई में मिली थी। जिसके बाद ममता को विक्की से प्यार हो गया था। विक्की एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का सरगना है। ऐसे में ममता भी विक्की के साथ मिलकर उसका बिजनेस संभालने लगी थी। साल 2014 में अमेरिकी ड्रग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने केन्या पुलिस की मदद से विक्की को गिरफ्तार कर लिया था।
Image source : www.pinterest.com
दुबई के जेल में की थी शादी
खबरों की माने तो विक्की और ममता ने दुबई के जेल में ही शादी कर ली थी। ममता ने विक्की से शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया था। जेल चले जाने के बाद ममता ने ही विक्की का बिजनेस संभाला था। दुबई में विक्की को 25 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकी विक्की ने इस सजा को कम करवाने के लिए अपील भी की थी।
Image source : www.pinterest.com
जेल से छूटने के बाद केन्या में बस गए थे दोनों
जेल से छूटने के बाद विक्की ममता को लेकर केन्या में सेटल हो गए थे। दोनों केन्या से ही अपने ड्रग्स का काम बिजनेस संभालते थे। जिसके बाद 2016 में मुंबई के ठाणे में 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी। इस मामले में विक्की का नाम आया था। ठाणे पुलिस इन्वेस्टिगेशन से पता चला की इस रैकेट में ममता का नाम भी शामिल है।
Image source : www.pinterest.com
ममता के साथ शादी को लेकर ये कहा था विक्की ने
इसी बीच विक्की ने अपने एक बयान में बताया था की उनका इस ड्रग रैकेट से उनका कोई लेना देना नहीं है। विक्की ने कहा की ममता के साथ भी उनका कोई रिश्ता नहीं है। विक्की ने बताया की उन्होंने ममता से शादी नहीं की। वहीं ममता ने कहा था, 'जो भी मेरे बारे में अफवाहें है, ये अफवाहें है जो फैलाई जा रही है। ये जानबूझकर की जा रही है, किसी मतलब से फैलाई जा रही है।'
Image source : www.pinterest.com
ये कहा था ममता ने
ममता ने खुद पर लगे आरोपों पर कहा, 'मैं नहीं पूरी दुनिया ड्रग डीलर है। विक्की ड्रग्स का काम नहीं करता, अगर वो करेगा तो मैं उसे मार डालूंगी। विक्की से मेरे किसी भी तरह का कोई रिश्ता नहीं है, ना ही मैं विक्की की गर्लफ्रेंड हूं। मैं पिछले 12 साल से तपस्या कर रही थी। इस दौरान मैंने ना तो शादी की ना कुछ और।'
Post A Comment:
0 comments: