बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी का आज जन्मदिन है। शबाना आजमी को 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया, जो एक रिकॉर्ड है। शबाना आजमी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। शबाना आजमी ने गंभीर फिल्मों के साथ-साथ मुख्यधारा की कॉमर्शियल फिल्में भी की। शबाना आज़मी ने अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
जावेद अख्तर से शादी करने से पहले शबाना आज़मी का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ जुड़ा था। लेकिन बाद में यह सारी खबरें झूठी साबित हुईं। जावेद अख्तर और शबाना आज़मी की प्रेम कहानी बिल्कुल फिल्म की कहानी की तरह है। शबाना आज़मी को जावेद अख्तर के साथ रिश्ते की वजह से अपने परिवार वालों का विरोध सहना पड़ा था। उनके परिवार वाले शादीशुदा जावेद अख्तर के साथ उनकी शादी नहीं करवाना चाहते थे।
बता दें कि जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थी, जो उनसे 10 साल छोटी थीं। जावेद अख्तर और हनी के दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। जावेद अख्तर 1970 में शबाना आज़मी के पिता कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। इसी दौरान जावेद अख्तर और शबाना आज़मी की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। शबाना आजमी के साथ अफेयर की खबरों को लेकर जावेद अख्तर और उनकी पत्नी हनी के बीच खटपट होने लगी। हनी जावेद अख्तर को नहीं छोड़ना चाहती थी। लेकिन हर रोज घर में झगड़े होते देख हनी ने जावेद अख्तर को शबाना आज़मी के पास जाने की इजाजत दे दी।
इसके बाद जावेद अख्तर ने हनी से तलाक ले लिया और शबाना आजमी से शादी करने का मन बना लिया। लेकिन शबाना आज़मी के पिता इस शादी से खुश नहीं थे। वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक शादीशुदा आदमी से शादी करे। लेकिन शबाना आज़मी ने अपने पिता को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी है। तब कैफी आजमी ने दोनों को शादी की इजाजत दी।
Post A Comment:
0 comments: