Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

ये हैं बिहार में जन्मीं बॉलीवुड की 7 बेहद लोकप्रिय अभिनेत्रियाँ

Bollywood Actors from Bihar and Jharkhand- ये हैं बिहार में जन्मीं बॉलीवुड की 7 बेहद लोकप्रिय अभिनेत्रियाँ

<-- ADVERTISEMENT -->




कहते हैं एक बिहारी सब पर भारी, यह कहावत हर जगह चरितार्थ होती दिखती है,पॉलिटिक्स हो या सिविल सेवा, फैशन हो या फ़िल्म उद्योग। बिहार से सम्बंधित कई अभिनेत्रियाँ वाक्पटु होने के साथ साथ बढ़िया अदाकारा भी होती हैं तो आइए आज बात करते हैं बॉलीवुड में मजबूती के साथ पैर जमाई हुई कुछ बिहार में जन्मी अभिनेत्रियों के बारे में:-

1) सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा
बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी आर्य विद्या मंदिर से प्राप्त की। सोनाक्षी ने महज 23 वर्ष की उम्र में दबंग में अभिनय किया और बॉलीवुड में छा गईं। उनके हिस्से चार 100 करोड़ की फिल्म और एक 200 करोड़ की फिल्म शामिल है। लुटेरा जैसी फिल्मों से सोनाक्षी ने परंपरागत कमर्शियल फ़िल्म के विपरीत एक पैरलल सिनेमा किया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

2) प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में 1982 को हुआ था। जमशेदपुर वर्तमान में झारखंड का हिस्सा है पर सन 2000 के पहले अखंड बिहार का हिस्सा था। प्रियंका चोपड़ा के माता पिता दोनों ही इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे हालांकि प्रियंका का बाल्यकाल बरेली उत्तरप्रदेश में काफी समय तक बीता। प्रियंका की सफलता के क्या कहने, मिस वर्ल्ड बनने से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार तक और पद्म श्री सम्मान से लेकर हॉलीवुड में नाम तक, प्रियंका ने यह सब कुछ अपने दम पर किया।

3) नेहा शर्मा

नेहा शर्मा
नेहा शर्मा भागलपुर में पैदा हुईं है और उनके पिता अजीत शर्मा बिहार का एक जाना माना राजनैतिक नाम है। नेहा ने इमरान हाशमी के साथ 2007 में 'क्रुक' नामक मूवी से बॉलीवुड का सफ़र शुरू किया। उनकी 'क्या सुपर कूल हैं हम' अच्छी खासी सफल रही, साथ ही वे तमिल और मलयालम फ़िल्म 'सोलो' में भी नज़र आई हैं जहां उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया है और जनता ने उन्हें खूब पसंद भी किया है।

4) नीतू चंद्रा

नीतू चंद्रा
20 जून 1984 में आरा में जन्मी नीतू चंद्रा एक अभिनेत्री के साथ साथ निर्माता भी हैं। अपना बचपन नीतू ने पटना में व्यतीत किया है जहां उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी हुई। नीतू ने हिंदी फिल्मों के साथ तमिल, तेलगू,कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया है और भोजपुरी फ़िल्म 'देसवा' की निर्माता भी रहीं हैं। बिहार की यह बेटी सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं वरण ताईक्वांडो में भी इंडिया का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

5) शिल्पा शुक्ला

शिल्पा शुक्ला
वैशाली बिहार में जन्मी शिल्पा एक मंजी हुई अदाकारा हैं, इन्हें आपने चक दे इंडिया, हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, बी.ए पास समेत कई फिल्मों में देखा होगा। बी.ए पास में उनके सशक्त अभिनय और एक बोल्ड थीम को खूबसूरती के साथ पर्दे पर पेश करने के लिए फ़िल्मफ़ेयर की तरफ से 'बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स' का अवार्ड प्राप्त हुआ।

6) संदली सिन्हा

संदली सिन्हा
संदली सिन्हा मुजफ़्फ़रपुर में जन्मी एक खूबसूरत अदाकारा है जिन्होंने डेब्यू किया था 2001 में अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'तुम बिन' से जो बॉक्स ऑफ़िस में बेहद सफ़ल रही थी। संदली की कई फिल्में जैसे पिंजर, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों जनता को बेहद पसंद आई है और उनके काम की भी तारीफ हुई है।

7) श्वेता बसु प्रसाद

श्वेता बसु प्रसाद
1991 में जमशेदपुर, जो वर्तमान में झारखंड में है, में जन्मी श्वेता महज 11 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ी गयी। श्वेता ने मकड़ी नामक फ़िल्म में बेहद अहम रोल निभाया था, साथ ही उनकी इक़बाल और डरना ज़रूरी है में भी श्वेता के काम को खूब सराहा गया। महज 28 साल की उम्र में इस अभिनेत्री ने हिंदी, तमिल और तेलगू सिनेमा में काम किया है और नाम किया है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: