बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की। शादी के बाद करीना ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तैमूर अली खान है। तैमूर इंटरनेट पर बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहता है। आए दिन सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। करीना अपने बेटे तैमूर का बहुत ध्यान रखती हैं।
करीना एक वर्किंग वूमेन है तो ऐसे में उन्हें अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर आना जाना पड़ता है। ऐसे समय में तैमूर का ध्यान उसकी नैनी रखती है। लेकिन आप सब जानते हैं कि नैनी कितने अच्छे से भी बच्चे का ध्यान रखें, लेकिन वह मां की तरह कभी बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती।
जब भी करीना घर से बाहर जाती है तो तैमूर उनसे कुछ ऐसी बात कहता है जिससे करीना का दिल टूट जाता है। इस बात का खुलासा करीना ने खुद किया था। करीना ने The Love Laugh Live Show में तैमूर के बारे में बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि जब भी मैं घर से बाहर काम के लिए निकलती हूं तो तैमूर मुझे छोड़ना नहीं चाहता। वह मुझसे कहता है- अम्मा मत जाओ। यह सुनकर मेरा दिल टूट जाता है। इस वजह से कई बार मैं तैमूर से बिना मिले ही घर से बाहर चली जाती हूं।
करीना ने बताया कि तैमूर मुझे अम्मा और सैफ को अब्बा कहकर पुकारता है। तैमूर ने यह शब्द अपने पापा से और उनकी बहनों से सीखा है। वे लोग शर्मिला टैगोर को अम्मा और स्वर्गीय पटौदी को अब्बा कहकर पुकारते हैं। भले ही करीना कितनी भी व्यस्त रहती हो, लेकिन जब भी उन्हें समय मिलता है वे अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त तैमूर के साथ बिताती हैं। तैमूर और करीना की तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं।
दोस्तों क्या आप भी तैमूर अली खान के फैन हैं, कमेंट करके जरूर बताएं।
Post A Comment:
0 comments: