Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

बेस्ट डेब्यू का अवार्ड जीतने के बाद भी गायब हो गए बॉलीवुड के ये 15 स्टार्स

बेस्ट डेब्यू का अवार्ड जीतने के बाद भी गायब हो गए बॉलीवुड के ये 15 स्टार्स.

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई कलाकार है। हर स्टार में कोई ना कोई खासियत है जिसकी वजह उसने बॉलीवुड में अपनी जगह बना रखी है। हालांकि बॉलीवुड में यह जगह बना पाना इतना भी आसान काम नहीं है जितना की दिखाई देता है। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से स्टार्स है जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कमाल कर दिया था। इन स्टार्स को उनकी पहली ही फिल्म के में उम्दा अदाकारी के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन आज जब इन स्टार्स के करियर को देखते है तो लगता है की सिर्फ डेब्यू अवार्ड पा लेना ही काफी नहीं है। बल्कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाए रखने के लिए आपको संघर्ष करना भी बहुत जरूरी है।


जानिए बॉलीवुड के उन 15 स्टार्स के बारे में जो बेस्ट डेब्यू का अवार्ड जीतने के बाद भी बॉलीवुड से गायब हो गए।

भाग्यश्री

भाग्यश्री

भाग्यश्री ने साल 1991 में आई सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए भाग्यश्री को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया था। लेकिन इस एक फिल्म के अलावा ये कोई खास कमाल नहीं कर पाई। और बेस्ट डेब्यू का अवार्ड जीतने के बाद भी ये बॉलीवुड से गायब हो गई।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने साल 1994 में आई फिल्म आशिक आवारा के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवार्ड जीता था। कुछ फिल्मों के बाद आज ये इंडस्ट्री से गायब है।

बॉबी देओल

बॉबी देओल

बॉबी ने साल 1996 में आई फिल्म बरसात के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू का अवार्ड जीता था। लेकिन आज ये एक फ्लॉप एक्टर अब कर रह गए है।

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी

शाहरुख़ खान के साथ डेब्यू करने वाली महिमा भी बेस्ट डेब्यू अवार्ड जीत चुकी है। लेकिन कुछ फिल्मों के बाद आज ये अपनी निजी जिंदगी में बिजी है।


फरदीन खान

 फरदीन खान

फरदीन खान को अपनी डेब्यू फिल्म प्रेम अग्न के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवार्ड का सम्मान मिला था। लेकिन फ्लॉप होने के बाद आज इंडस्ट्री से दूर है।

उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा

ऋतिक और अभिषेक की जगह फिल्म मोहब्बतें के लिए इन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर से नवाजा गया था। लेकिन आज जूरी भी पछता रही होगी।

किम शर्मा

किम शर्मा

किम ने फिल्म मोहब्बतें के लिए आईफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवार्ड जीता था। लेकिन अवार्ड जीतने के बाद भी ये फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। आज ये फिल्मों से दूर निजी जिंदगी में व्यस्त है।

प्रीति झंगियानी

प्रीति झंगियानी

प्रीती ने भी मोहब्बतें फिल्म से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रीती ने अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का आईफा अवार्ड जीता था।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता को भी मोहब्बतें के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के आईफा अवार्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन शमिता इस फिल्म के बाद कोई हिट फिल्म नहीं दे पाई।


तुषार कपूर

तुषार कपूर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जीतेन्द्र के बेटे तुषार की डेब्यू फिल्म मुझे कुछ कहना थी। इस फिल्म के लिए तुषार ने भी बेस्ट डेब्यू एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।

ईशा देओल

ईशा देओल

ईशा का बॉलीवुड करियर अब खत्म ही समझो। इन्होंने अपनी पहली फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे के लिए आईफा अवार्ड जीता था।

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया ने फिल्म टार्जन द वंडर कार से अपना करियर शुरू किया था। जिसके लिए आयशा ने बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और आईफा दोनों अवार्ड जीते थे। लेकिन अब ये इंडस्ट्री से कहीं गायब है।

शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा

शाइनी ने फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी के लिए फिल्मफेयर और आईफा दोनों अवार्ड जीते। लेकिन रेप केस में फंसने के बाद इनका बॉलीवुड करियर खत्म हो गया।

सूरज पंचोली

सूरज पंचोली

इन्हें फिल्म हीरो के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर से नवाजा गया था। लेकिन इन पर लगे आरोपों के वजह से लगता नहीं है की ये इंडस्ट्री में समय तक बने रहेंगे।

चंद्रचूड़ सिंह

चंद्रचूड़ सिंह

फिल्म माचिस के लिए इन्होंने भी बेस्ट डेब्यू अवार्ड जीता था। लेकिन कुछ फिल्मों बाद आज ये कहीं गायब है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: