Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

खुद की गलतियों ने शशि कपूर को कर दिया था कंगाल, प्रॉपर्टी बेचकर चुकाना पड़ा था कर्ज

खुद की गलतियों ने शशि कपूर (Shashi Kapoor) को कर दिया था कंगाल, प्रॉपर्टी बेचकर चुकाना पड़ा था कर्ज

<-- ADVERTISEMENT -->




shashi kapoor love story
शशि कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक थे। शशि कपूर अपने समय के सबसे हैंडसम एक्टर थे। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च को 1938 को कोलकाता में हुआ था। अगर वे आज हमारे बीच में होते तो अपना 81वां जन्मदिन मना रहे होते। शशि कपूर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी थी। शशि कपूर दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय थे। लेकिन खुद की गलतियों ने शशि कपूर को कंगाल कर दिया था। यहां तक की कर्ज से उबरने के लिए उन्हें अपनी प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ी थी।

जानिए विस्तार से -

3.50 करोड़ रुपए का हुआ था घाटा

shashi kapoor love story
शशि ने कुछ फिल्में भी प्रोड्यूस भी की थी। साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' इन्हीं में से एक थी। इस फिल्म को शशि ने ही डायरेक्ट किया था और प्रोड्यूस भी किया था। उस समय इस फिल्म का बजट 8 करोड़ रुपए था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया और सोनम मुख्य किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म की असफलता की वजह से शशि को 3.50 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। शशि ने अपने इस नुकसान की भरपाई अपनी प्रॉपर्टी बेचकर की थी।

साल 1984 में हुआ था डेढ़ करोड़ का घाटा

shashi kapoor love story
शशि ने साल 1984 में आई फिल्म 'उत्सव' का निर्माण भी किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने से शशि को करीब डेढ़ करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इस फिल्म में पहले अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार निभाने वाले थे। लेकिन ऐन वक्त पर अमिताभ ने दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसकी वजह से शशि ने ही इस फिल्म में लीड रोल निभाया था। लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया था।

पत्नी को बेचना पड़ा था सामान

shashi kapoor love story
60 के दशक में शशि ने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दी थी। लेकिन इसके बाद अचानक उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। शशि के बेटे कुणाल ने बताया था- '60 के दशक में पापा को काम मिलना बंद हो गया था। उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स कार तक बेच दी थी। हमारे पास पैसे नहीं थे इसलिए मां ने सामान बेचना शुरू कर दिया।'

कोई एक्ट्रेस साथ काम करने के लिए नहीं थी तैयार

shashi kapoor love story
60 के दशक में शशि का स्टारडम गिरने लगा था। इस वजह से उनके साथ कोई एक्ट्रेस काम करने के लिए तैयार नहीं थी। इस दौर में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नंदा ने उनकी फिल्म 'जब जब फूल खिले' में उनके साथ काम किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जिसके बाद इन दोनों ने साथ में कुछ और फिल्में भी की थी।

दोबारा चमका था सितारा

shashi kapoor love story
60 के दशक में फ्लॉप हो जाने के बाद 70 के दशक में शशि की किस्मत ने करवट ली। इस दौर में उन्होंने 'दो और दो पांच', 'सुहाग', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'फकीरा', 'त्रिशूल', 'कभी-कभी', 'रोटा कपड़ा और मकान', 'दीवार' और 'शर्मिली' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थी।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Celebs Gossips

controversy

Post A Comment:

0 comments: