Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

शादी के 3 महीने बाद प्रियंका ने बताया, ससुराल में एक शख्स उनको बिल्कुल भी नहीं करता है पसंद

शादी के 3 महीने बाद प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बताया, ससुराल (Sasural) में एक शख्स उनको बिल्कुल भी नहीं करता है पसंद

<-- ADVERTISEMENT -->




priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दुनियाभर में नाम कमा चुकी हैं। प्रियंका आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ शादी की। शादी से पहले इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया। लेकिन प्रियंका के विदेशी दूल्हा चुनने से लोग काफी हैरान थे।

priyanka chopra-nick jonas - back to bollywood

प्रियंका की शादी को 3 महीने बीत चुके हैं और अब उनके ससुराल से जुड़ी एक खबर सामने आई है। ससुराल में एक सदस्य है, जो प्रियंका को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता। यह खुलासा निक जोनस के भाई ने किया। जोनस ब्रदर्स म्यूजिक वीडियो के सिलसिले में चैट शो पर पहुंचे, जहां निक के बड़े भाई केविन जोनस ने बताया कि उनको छोटी बेटी वैलेंटिना को प्रियंका बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी। वैलेंटिना को प्रियंका के साथ कंफर्टेबल होने में थोड़ा समय लगा।

priyanka chopra-nick jonas - back to bollywood

केविन ने बताया कि वैलेंटिना निक के बहुत करीब है और वह निक के साथ किसी को भी देखना पसंद नहीं करती। उन्होंने यह भी बताया कि जब शादी की शुरुआत में प्रियंका निक के पास होती और उनके कंधे पर हाथ रखती तो उसे काफी बुरा लगता था। बाद में धीरे-धीरे वैलेंटिना समझ गई कि प्रियंका भी उनकी फैमिली का हिस्सा हैं। अब वैलेंटिना अपनी चाची के साथ काफी सहज है।

priyanka chopra-nick jonas - back to bollywood

शुरुआत में वैलेंटिना को प्रियंका के साथ घुलने-मिलने भी काफी परेशानी हुई थी। लेकिन अब वैलेंटिना अपनी चाची के साथ काफी खुश हैं। बता दें कि प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: