आज हम आपको बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी बहनों के साथ रोमास भी किया। आइए जानते हैं
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने फिल्म ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण के प्रेमी का किरदार निभाया। जबकि फिल्म हाउसफुल में अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण भाई-बहन की भूमिका में नजर आए थे।
सलमान खान

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान ने फिल्म एक लड़की एक लड़का में नीलम कोठारी के साथ रोमांस किया। लेकिन सुपरहिट फिल्म हम साथ साथ हैं में वे नीलम के भाई की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा सलमान फिल्म जय हो में डेज़ी शाह के प्रेमी के किरदार में, जबकि रेस 3 में डेजी के भाई के किरदार में नजर आए।
जॉन अब्राहम

मशहूर एक्शन हीरो जॉन अब्राहम फिल्म देसी बॉयज में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन फिल्म रेस 2 जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भाई-बहन की भूमिका में नजर आए।
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा फिल्म दिल धड़कने दो में भाई-बहन की भूमिका निभाते हुए नजर आए। जबकि फिल्म बाजीराव मस्तानी और गुंडे में ये दोनों पति-पत्नी के किरदार में देखे गए।
शाहरुख खान

शाहरुख खान फिल्म जोश में ऐश्वर्या राय के भाई के किरदार में नजर आए थे। जबकि फिल्म मोहब्बतें और देवदास में ये दोनों प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका में नजर आए।
Post A Comment:
0 comments: