आज हिंदुओं में भगवान शिव का पर्व शिवरात्रि (Maha Shivratri) बहुत ही जोरो-शोरो से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको उस अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 90 के दशक में ओम नमः शिवाय (Om Namah Shivay) धारावाहिक में शिव की मुख्य भूमिका निभाई थी। भले ही आप इस किरदार को भूल गए होंगे। लेकिन यह अभिनेता आज भी फिल्मों में नजर आता है।
![samar jai singh- backtobollywood samar jai singh- backtobollywood](https://4.bp.blogspot.com/-Oun-AGG-dfo/XHypNFNuZ6I/AAAAAAAABw8/gwoBOrsmYOYF3Qn6eNvGhC6w5hXUqeSigCEwYBhgL/s1600-rw/yashodhan-rana.jpg)
90 के दशक में धार्मिक सीरियल लोगों को बहुत पसंद आते थे। 90 के दशक में ओम नमः शिवाय धारावाहिक भी बहुत हिट हुआ। इसका निर्देशन धीरज कुमार ने किया। धारावाहिक को हर किसी ने पसंद किया। अभिनेता समर जय सिंह इस धारावाहिक में भगवान शिव के किरदार में नजर आए। लोगों को समर जय सिंह का किरदार बहुत अच्छा लगा। रियल लाइफ में भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव समझने लगे।
ओम नमः शिवाय जैसे धारावाहिकों के अलावा समर जय सिंह अन्य कई मायथोलॉजिकल धारावाहिक जैसे 'सम्राट अशोक', 'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' जैसे कई धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं। समर जय सिंह को सबसे ज्यादा लोकप्रियता भगवान शिव के किरदार में मिली।
धारावाहिकों के अलावा समर जय सिंह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इन्होंने 'लिटिल वॉर', 'सुंदरी', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'पिंजर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' और 'अपने', 'एक था टाइगर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। क्या आपको पता है की वर्तमान में समर जय सिंह क्या कर रहे हैं
वर्तमान में समर जय सिंह एक्टिंग की कोचिंग देते हैं। उनका मुंबई में Kreating Charakters नामक एक्टिंग इंस्टिट्यूट है। इस इंस्टिट्यूट के जरिए समर जय सिंह उन युवाओं को शिक्षा देते हैं जो अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
साल 2005 में समर जय सिंह ने इस इंस्टिट्यूट की स्थापना की और अब तक वे इसके साथ जुड़े हुए हैं। इस इंस्टीट्यूट के कारण उन्होंने अपने अभिनय करियर को अलविदा नहीं कहा है। वह इंस्टीट्यूट के साथ अभिनय भी करते हैं। साल 2017 में फिल्म हसीना पारकर रिलीज़ हुई थी, जिसमें समर जय सिंह थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थी।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: