ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। ऐश्वर्या की खूबसूरती के लाखों-करोड़ो लोग दीवाने हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन की हुई शादी की। अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। उनमें से एक सुपरस्टार की शादी ऐश्वर्या राय से होने वाली थी। लेकिन उसने बहुत बड़ी गलती कर दी, जिस कारण ऐश्वर्या राय की शादी उस सुपरस्टार से नहीं हो पाई। हम आपको बता दें कि वह दो सितारे कोई और नहीं बल्कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय हैं। इन दोनों की एक गलती की वजह से ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की बीवी बनी।
ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले राजीव मूलचंदानी को डेट करना शुरू किया था। उस समय ऐश्वर्या मॉडलिंग करती थी। दोनों का बाद में ब्रेकअप हो गया। बाद में ऐश्वर्या की मुलाकात फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर सलमान खान से हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए।
सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को 2 साल तक डेट किया। लेकिन इस दौरान सलमान खान से ऐसी गलती हो गई, जिससे इन दोनों का रिश्ता टूट गया। दरअसल सलमान खान इस दौरान किसी और लड़की को डेट करने लगे, जिस कारण ऐश्वर्या राय उनसे नाराज हो गई और उन्होंने सलमान खान से दूरी बना ली।
सलमान खान से रिश्ता टूटने के बाद विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या के बॉयफ्रेंड बन गए। ऐश्वर्या को विवेक ओबेरॉय के साथ बहुत अच्छा लगता था। यह दोनों फिल्म एक साथ क्यों हो गया ना में नजर आए। जब ऐश्वर्या अपना 30वां जन्मदिन मना रही थी, तब विवेक ओबेरॉय ने उनको 30 गिफ्ट किए और उनको इंप्रेस किया।
विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या राय की मदद करना चाहते थे और इस कारण उन्होंने होटल के रूम में प्रैस वालों को बुला लिया और उनसे कहा कि सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को मारने की धमकी दी है, जिस कारण ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय से दूर रहने लगी और दोनों का रिश्ता टूट गया।
Post A Comment:
0 comments: