Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

खुद की शादी में ही बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर-नीतू सिंह, ये था कारण

B'day Spl: खुद की शादी में ही बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर-नीतू सिंह, ये था कारण

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड के जाने माने और हैंडसम अभिनेता ऋषि कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 4 सितंबर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म मुंबई में हुआ था। पिछला कुछ समय ऋषि कपूर के लिए अच्छा नहीं रहा। ऋषि कपूर को कैंसर हो गया था। हालांकि न्यूयॉर्क में उन्होंने कुछ महीनों तक कैंसर का इलाज कराया और वे अब पूरी तरह से कैंसर फ्री हो गए हैं। आज ऋषि कपूर का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं ।
1973 में ऋषि कपूर की पहली फिल्म बॉबी रिलीज हुई। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ऋषि कपूर के अपोजिट थी। 1974 में रिलीज हुई फिल्म जहरीला इंसान में ऋषि कपूर एवं नीतू कपूर एक साथ नजर आए। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।
फिल्म के शूटिंग के सेट पर ऋषि कपूर नीतू कपूर को छेड़ते थे। इस वजह से नीतू कपूर काफी इरिटेट हो जाती थी। लेकिन कुछ समय बाद इन दोनों को प्यार हो गया। 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली। 1980 में नीतू कपूर एवं ऋषि कपूर शादी के बंधन में बंध गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों अपनी शादी में बेहोश हो गए। यह बात बहुत ही हैरान करने वाली है।
इस बात का खुलासा खुद नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में किया। नीतू कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि मैंने अपनी शादी में काफी भारी लहंगा पहना था। उसको संभालते संभालते मैं बेहोश हो गई। वहीं ऋषि वहां पर मौजूद भीड़ को देखकर बेहोश हो गए। घोड़ी चढ़ने से पहले उनको चक्कर आने लगे थे।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Post A Comment:

0 comments: