ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड की सफल जोड़ी माना जाता है। इन दोनों की जोड़ी दूसरे कपल को काफी प्रेरित करती है। हर किसी कपल के सुखी वैवाहिक जीवन का एक सीक्रेट होता है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की हैप्पी मैरिड लाइक का अभी एक सीक्रेट है। इसी कारण वह दोनों एक-दूसरे से लंबे समय बाद भी खूब प्यार करते हैं और दूसरे का समर्थन करते हैं। अगर आप भी इन दोनों का यह सीक्रेट जान लेंगे तो अपनी मैरिड लाइफ को हैप्पी रख पाएंगे।
कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। इस शो में उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने ऐश्वर्या की ऐसी आदत को बताया जो उन्हें बहुत पसंद आती है। अभिषेक ने बताया कि ऐश्वर्या मुझसे बहुत प्यार करती है। यह बात मुझे बहुत अच्छी लगती है। यदि कपल के बीच एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान होता है तो रिश्ता बहुत ही गहरा हो जाता है। इसी वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता बहुत ही गहरा है।
इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के सेट पर हुई थी। उस समय सलमान खान और ऐश्वर्या रिलेशन में थे तो वहीं अभिषेक और करिश्मा कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई और दूसरी तरफ सलमान के बुरे बर्ताव की वजह से ऐश्वर्या सलमान से अलग हो गई।
इसके बाद साल 2005 में ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने कजरारे गाने पर एक साथ डांस किया। इसी के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। ऐश्वर्या राय की स्माइलिंग फेस और स्वभाव की वजह से अभिषेक ऐश्वर्या पर फिदा हो गए। बाद में अभिषेक ने फिल्म गुरु के टोरंटो प्रीमियर में ऐश्वर्या को प्रपोज किया और ऐश्वर्या ने हा कर दिया।
Post A Comment:
0 comments: