Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

कभी एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे ये स्टार कपल्स, अब बात तक नहीं करते

कभी बेइंतहा प्यार करने वाले ये स्टार्स जोड़ी आज नहीं देखना चाहते एक-दूसरे की शक्ल!

<-- ADVERTISEMENT -->




विवेक ने हाल ही में ऐश्वर्या राय को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इस ट्वीट को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स भी विवेक को जमकर ट्रोल कर रहे है। महिला आयोग ने भी विवेक को जमकर लताड़ लगाई है। विवेक के ट्वीट को देखकर कहा जा रहा है की विवेक आज भी ऐश को भूल नहीं पाए है। गौरतलब है की विवेक और ऐश्वर्या कभी एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते थे। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ की ऐश ने विवेक से ब्रेकअप कर लिया था। आज ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते है। इन दोनों के अलावा भी बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार कपल्स है, जो कभी एक दूसरे के प्यार में डूबे थे। लेकिन आज इनके बीच बातचीत तक बंद है।

जानिए विस्तार से -

सलमान और ऐश्वर्या

सलमान और ऐश एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन सलमान के बुरे व्यवहार के चलते ऐश ने सलमान से ब्रेअकप कर लिया। ब्रेकअप के बाद भी सलमान ने ऐश को काफी परेशान किया था। सलमान उनकी फिल्मों के सेट पर जाकर हंगामा करते थे। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश ने विवेक को डेट करना शुरू किया तो सलमान ने विवेक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी। लेकिन ऐश्वर्या आज सलमान का नाम तक सुनना पसंद नहीं करती है।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

वैसे तो अक्षय का अफेयर कई एक्ट्रेसेस के साथ रहा है। लेकिन शिल्पा के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। लेकिन अक्षय एक ही समय में शिल्पा के साथ ट्विंकल को भी डेट कर रहे थे। यहां तक की अक्षय ने ट्विंकल से शादी करने का फैसला भी कर लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने बताया था की अक्षय ने सिर्फ उनका इस्तेमाल किया था। आज अक्षय और शिल्पा एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते है।

करीना कपूर और शाहिद कपूर

सैफ की पत्नी करीना कभी शाहिद कपूर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। करियर की शुरुआत में दोनों का अफेयर मीडिया में काफी चर्चा में था। लेकिन साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान दोनों के बीच दूरियां आ गई। करीना से ब्रेकअप के बाद शाहिद डिप्रेशन में आ गए थे और इससे उबरने में उन्हें काफी समय लगा था। शाहिद करीना से इतने नाराज हो गए थे की वे आज भी उनसे बात नहीं करते।

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन

कंगना और ऋतिक के बीच का प्यार तो शायद ही किसी ने देखा होगा। लेकिन दोनों के बीच का झगड़ा पूरी दुनिया ने देखा है। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था की वे ऋतिक के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन ऋतिक ने उन्हें इस्तेमाल करने के बाद छोड़ दिया था। हालांकि ऋतिक ने कंगना के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। दोनों के रिश्ते आज भी ठीक नहीं है।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

अभिषेक और करिश्मा भी कभी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कप्लस में से एक थे। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। लेकिन ऐन मौके पर दोनों की सगाई टूट गई थी। जिसके बाद अभिषेक ने ऐश से और करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन करिश्मा और संजय का तलाक हो गया था। जिसके बाद करिश्मा अकेले ही जिंदगी बीता रही है। अब अभिषेक और करिश्मा के बीच बातचीत बंद है।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने एक दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन जॉन ने बिपाशा को धोखा देकर प्रिया रुंचाल से शादी कर ली। जॉन की अचानक शादी से बिपाशा समेत पूरा बॉलीवुड जगत हैरान रह गया था। अब जॉन और बिपाशा दोनों के रास्ते अलग है।

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया

प्रीति जिंटा बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन इसी बीच प्रीती ने नेस वाडिया पर मारपीट, छेड़छाड़ और झगड़े के आरोप लगाए थे। यहां तक की प्रीती ने नेस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी। जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Love Story

Post A Comment:

0 comments: