श्रीदेवी के दुनिया को अलविदा कहने के बाद जाह्नवी और खुशी की अर्जुन कपूर के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है। अर्जुन कपूर इन दोनों सौतेली बहनों का बिल्कुल अपनी बहनों की तरह ख्याल रखते हैं। यह एक साथ बहुत मस्ती करते हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचे, जहां पर करण जौहर ने अर्जुन कपूर से ऐसा सवाल किया जिसके बाद अर्जुन कपूर शर्म से लाल हो गए।
अभी तक कॉफी विद करण का ये एपिसोड टेलीकास्ट नहीं किया गया है। हालांकि इस एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको स्टार वर्ल्ड ने ट्विटर पर शेयर भी किया। करण जौहर इस प्रोमो में अर्जुन कपूर से ऐसा सवाल पूछ रहे हैं जिसके बाद अर्जुन कपूर इधर-उधर देखने लगते हैं।
दरअसल अर्जुन कपूर से करण जौहर ने सेक्स से संबंधित सवाल पूछा। अर्जुन कपूर कहते हैं कि इस सवाल का उत्तर देने के लिए मुझे अपने बगल में देखना होगा क्योंकि मेरे बगल में मेरी बहन बैठी हुई है। अर्जुन के जबाव पर जाह्नवी कपूर को तेजी से हंसी आ गई। वीडियो में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर बहुत मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ परिणीती चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह दोनों आखिरी बार फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में दिखाई दिए। इन दोनों की यह फिल्म फ्लाप साबित हुई।
Post A Comment:
0 comments: