Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

फेसबुक के जरिए इस अभिनेत्री को मिला था फिल्मों में रोल, लगती है लता मंगेशकर की पोती

Shraddha Kapoor Birthday Special relation with Lata Mangeshkar. फेसबुक के जरिए इस अभिनेत्री को मिला था फिल्मों में रोल, लगती है लता मंगेशकर की पोती.

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड की खूबसूरत और क्यूट अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज 32 साल की हो गई हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च, 1987 को हुआ था। श्रद्धा एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करती हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर ने मुंबई के जमुना बाई नर्सरी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई से आगे की पढ़ाई की।

shraddha kapoor- back to bollywood

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। इसके बाद श्रद्धा कपूर अपने करियर को बनाने में लग ग।ई लेकिन श्रद्धा कपूर का फिल्मों में आने का किस्सा काफी रोमांचक है। एक दिन मशहूर फिल्मकार अंबिका हिंदुजा ने श्रद्धा कपूर की तस्वीरों को फेसबुक पर देखा, जिसके बाद उन्होंने श्रद्धा को कांटेक्ट किया और श्रद्धा को फेसबुक के जरिए उनकी पहली फिल्म तीन पत्ती मिली। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए। हालांकि श्रद्धा की पहली फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। कुछ लोगों ने तो इस फिल्म का नाम भी नहीं सुना होगा। 2013 में

shraddha kapoor- back to bollywood

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म आशिकी 2 आई, जिससे श्रद्धा कपूर को खूब लोकप्रियता मिली। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए। इसके बाद श्रद्धा ने कई हिट फिल्में दी। आज श्रद्धा की गिनती बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्रियों में की जाती है।

shraddha kapoor- back to bollywood

श्रद्धा कपूर ने फिल्म एक विलन में तेरी गलियां गाना भी गाया था, जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया। जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर की मां भी अच्छी सिंगर हैं। मशहूर गायिका लता मंगेशकर के साथ श्रद्धा का काफी करीबी रिश्ता है। श्रद्धा कपूर के नाना जी लता मंगेशकर के कजिन भाई हैं। इस हिसाब से श्रद्धा रिश्ते में लता मंगेशकर की पोती लगती हैं।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: