बॉलीवुड में आने के बाद आम व्यक्ति रातों-रात स्टार बन जाता है। लेकिन स्टार बनने के पीछे बहुत ही कड़ी मेहनत और ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में यकीन कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। आज इस पोस्ट में हम आपको चार ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया था। इसके बाद इन बॉलीवुड सितारों की किस्मत बदल गई। आइए जानते हैं
गजल धालीवाल
बॉलीवुड की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की कहानी लिखने वाली गजल धालीवाल आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। वे अब तक लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, करीब करीब सिंगल और बजीर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जब गजल का जन्म हुआ था तो वह एक शर्मीला लड़का हुआ करती थीं। उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया। इनके बचपन का नाम गुनराज था।
निक्की चावला
मशहूर मॉडल निक्की चावला का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था। उन्होंने सर्जरी करवाकर अपना जेंडर फीमेल कर लिया और खूबसूरत महिला बन गईं। उन्हें इस दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उनको अपने परिवार वालों का साथ भी नहीं मिला।
शिनाता सांघा
शिनाता सांघा बॉलीवुड की कई मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं और बहुत कामयाब है। शिनाता सांघा ने भी अपना जेंडर चेंज करवाया है। शिनाता सांघा दक्षिण एशिया की बहुत ही पॉपुलर मॉडल है, जिनकी कमाई करोड़ों में है।
बॉबी डार्लिंग
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों में से एक बॉबी डार्लिंग जब पैदा हुई थी, तब वह लड़का थीं। बॉबी डार्लिंग के बचपन का नाम पंकज शर्मा था। साल 2010 में बॉबी डार्लिंग ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और वह पंकज से पाखी बन गईं।
Post A Comment:
0 comments: