शाहिद कपूर के साथ अफेयर को लेकर सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का बयान , कहा लोग मजे के लिए.. - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

शाहिद कपूर के साथ अफेयर को लेकर सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का बयान , कहा लोग मजे के लिए..

शाहिद कपूर के साथ अफेयर को लेकर सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का बयान , कहा लोग मजे के लिए..

<-- ADVERTISEMENT -->


sonakshi sinha

बॉलीवुड सितारों को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती है। कभी इनके अफेयर की तो कभी इनके ब्रेकअप की। कभी-कभी बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी अफवाहों को लेकर परेशान हो जाते हैं और मामला इतना आगे बढ़ जाता है उनको खुद सफाई देने के लिए आगे आना पड़ता है। काफी लंबे समय से सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर को लेकर अफवाह उड़ रही है। इस मामले पर अभिनेत्री का पहली बार बयान सामने आया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने अफेयर को लेकर खुलकर बात की।

sonakshi sinha

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लिंकअप्स को लेकर जिक्र किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई थी। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्म आर राजकुमार में शाहिद कपूर के साथ नजर आईं। इसके बाद शाहिद और सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर की खबरें आने लगी थी।

sonakshi sinha

जब बात हद से आगे बढ़ गई तो सोनाक्षी सिन्हा ने खुद स्पष्ट किया कि मैं मानती हूं कि कुछ लोग मजे के लिए ऐसी अफवाह फैलाते हैं। मेरे लिए यह काफी मजाकिया था। हालांकि मुझे इन बातों से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। आगे सोनाक्षी सिन्हा ने बताया था कि मैं और शाहिद कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं। जब हम दोनों ने फिल्म में काम किया था तो हम अपने अफेयर की खबरों की बातों पर हंसते थे। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर सितारे इन बातों से प्रभावित नहीं होते हैं।


इसी इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपनी फिटनेस को लेकर भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि फिटनेस ऐसी चीज है जिस पर हर किसी को लगातार काम करना होता है। इसमें ऐसा नहीं है कि 1 दिन कर लिया और 1 दिन नहीं। लॉकडाउन के समय में मैं डाइट फॉलो नहीं कर पा रही हूं क्योंकि मैं घर से बाहर नहीं जा पा रही। हालांकि मैं एक्सरसाइज कर रही हूं।


<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Sonakshi Sinha

Post A Comment:

0 comments: